ये एक्ट्रेसेस टीवी से है लंबे समय से दूर


Megha Jain
2023-01-29,09:42 IST
www.herzindagi.com

    टीवी में ऐसी कईं एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक समय तक टीवी पर राज किया। लोगों के दिल में अच्छी-खासी जगह बनाई लेकिन, फिर अचानक ही किसी न किसी कारण से टीवी से दूरी बना ली। ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो काफी लंबे समय से टीवी से दूरी बनाए हुए हैं-

जिज्ञासा सिंह

    थपकी प्यार की फेम एक्ट्रेस जिज्ञासा ने इस सीरियल के सीजन 2 को कुछ हेल्थ इशूज की वजह से छोड़ा था। एक्ट्रेस उसके बाद से टीवी से दूरी बनाए हुए हैं।

सौम्या टंडन

    एक्ट्रेस भाभी जी घर पर हैं में गोरी मेम का रोल अदा करती थीं। उन्होंने कुछ कारणों के चलते शो को 2020 में छोड़ा था जिसके बाद वो टीवी में फिर नहीं दिखाई दीं।

हिना खान

    YRKKH और कसौटी जिंदगी की जैसे हिट सीरियल्स के बाद एक्ट्रेस ने टीवी से नाता ही तोड़ लिया। अब, वे बड़े और नए प्रोजेक्ट्रेस का इंतजार कर रही हैं।

दीपिका कक्कड़

    दीपिका भी शो कहां हम कहां तुम में नजर आईं थीं। उसके बाद वे बस अपने यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने भी टीवी से खासी दूरी बना ली है।

देबीना बनर्जी

    देबीना भी आखिरी बार शो अलादीन में नजर आईं थीं। उसके बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं थीं। इसी वजह से उन्होंने भी टीवी जगत से दूरी बना ली।

रतन राजपूत

    रतन भी 2020 में आए शो संतोषी मां में नजर आई थीं। उसके बाद वे बस अपने यूट्यब चैनल के लिए जरिए फैंस से इंटरैक्ट करती हैं। वे भी टीवी से काफी समय से दूर हैं।

सनाया ईरानी

    सनाया को भी आखिरी बार टीवी पर रंगरसिया शो में देखा गया था। इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। उसके बाद सनाया ने टीवी से खासी दूरी बना ली थी।

    इन एक्ट्रेसेस के अलावा नेहा पेंडसे, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, जैस्मिन भसीन भी टीवी से खासा दूर हैं। वे भी हाल ही में कोई टीवी शो नहीं कर रही हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। टीवी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com