इन एक्ट्रेसेस के टूटे दिलों को मिला सहारा
Megha Jain
2023-01-26,10:21 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनका रिलेशन शादी के मुकाम तक पहुंचा तो, किसी का बीच में ही टूट गया। लेकिन, जिन सेलिब्रिटीज का रिश्ता टूटा उन्हें तुरंत दूसरा भी मिल गया। इन्हें जब दोबारा प्यार मिला तो ऐसा मिला कि ब्रेकअप के तुरंत बाद ही शादी हो गई। चलिए, आपको भी उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं -
बिपाशा बसु
बिपाशा के जॉन अब्राहम से ब्रेक-अप के बाद उन्हें करण सिंग ग्रोवर मिल गए। करण और बिपाशा पर प्यार भूत चढ़ा और दोनों ने 2016 में शादी कर ली।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका का भी असीम मर्चेंट से लेकर शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा। लेकिन, ब्रेकअप के बाद उन्होंने निक जोनस से शादी कर ली।
दीपिका पादुकोण
दीपिका का भी सिद्धार्थ माल्या, निहार पांड्या के साथ अफेयर रहा। लेकिन, रणबीर के साथ काफी सीरियस रिलेशन था। लेकिन, दोनों के ब्रेकअप के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से शादी कर ली।
कैटरीना कैफ
कैटरीना और सलमान का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा है। लेकिन, सलमान के शादी का मूड न बनाने पर दोनों का ब्रेकअप हो गया और उन्होंने विकी कौशल से शादी कर ली।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का अफेयर जग-जाहिर है। उन दोनों का रिलेशन काफी लंबे टाइम तक चला। लेकिन, कुछ टाइम बाद ब्रेकअप हो गया और एक्ट्रेस ने अभिषेक से शादी कर ली।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर का नाम भी कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन, अभिषेक से उनकी शादी की बात चल रही थी। लेकिन, दोनों का ब्रेकअप हो गया और करिश्मा ने बिजनेसमैन से शादी कर ली।
यामी गौतम
यामी का भी पुलकित सम्राट के साथ काफी सीरियस रिलेशन था। लेकिन, किसी वजह से दोनों अलग हो गए और बाद में यामी ने बिजनेसमैन से शादी कर ली।
बॉलीवुड और उससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।