विश्व को हैरान कर देने वाले 8 अजीबो-गरीब कानून


Sahitya Maurya
2023-01-11,13:53 IST
www.herzindagi.com

    विश्व के कोने-कोने लोगों में ऐसे कई कानून हैं जिसके बारे में जानने के बाद हर व्यक्ति कुछ मिनट के लिए सोच में पड़ जाता है।

बौद्ध प्रतिमा के साथ सेल्फी लेना जुर्म

    कहा जाता है कि भारत के पड़ोसी देश यानी श्रीलंका में बौद्ध प्रतिमाक के साथ सेल्फी लेना और किसी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गैर क़ानूनी है।

टॉयलेट फ्लश करना जुर्म

    जी हां, यूरोप के सबसे खूबसूरत देश में से एक यानी स्विट्जरलैंड में लगभग दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना एक गैर-क़ानूनी काम माना जाता है। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगिरी में रखती है।

चेहरे को ढकना जुर्म

    कहा जाता है कि डेनमार्क एक ऐसा देश है, जहां पब्लिक एरिया में पूरी तरह से अपने चेहरे को कवर नहीं कर सकते हैं। अगर करते हैं तो सरकार इसे गैर-क़ानूनी समझती है।

पैसों पर पैर रखना गैर-कानूनी

    जी हां, विश्व में एक ऐसा देश भी है जिसके बारे में कहा जहा है कि पैसों पर पैर रखना गैर-क़ानूनी है। इसे देश का नाम थाईलैंड है। नोटों पर शाही परिवार की तस्वीर मौजूद है इसलिए पैर रखना जुर्म है।

नीली जींस पहनना है जुर्म

    कहा जाता है कि उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जहां नीली जींस पहना आज से नहीं बल्कि कई सालों से गैर-क़ानूनी प्रथा है। यह सभ्यता से खिलाफ भी माना जाता है।

कार चलाना गैर-क़ानूनी

    माना जाता है कि सऊदी अरब एक ऐसा है जहां महिलाओं को कार चलाने की आजादी नही थी। हालांकि, कुछ साल पहले इस कानून में बदलाव किया गया है।

सोने से पहले नहाना

    जी हां, अमेरिका में एक ऐसा शहर है जिसके बारे में कहा जाता है कि सोने से पहले नहाना ज़रूरी है। अगर कोई नहीं नहाता है तो उसके ऊपर पुलिस एक्शन ले सकती है।

जन्मदिन याद रखा ज़रूरी

    माना जाता है कि प्रशांत महासागर में एक ऐसा स्थान है जहां कोई अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन याद नहीं रखता है तो वो क़ानूनी जुर्म करने वाला व्यक्ति है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य ट्रेवल की स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://www.herzindagi.com/amp-stories