इंस्टाग्राम पर इन एक्ट्रेस के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
Manisha Verma
2023-01-03,15:56 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किस एक्ट्रेस के हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के फॉलोअर्स के बारें में विस्तार से।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 60.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अभिनेत्री अक्सर अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। एक के बाद एक हिट फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी भारत से लेकर विदेश में भी है। वह अपने इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 74.8 मिलियन है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें शेयर किया करती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनके 60.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि दर्शक उन्हें कितना ज्यादा पसंद करते हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका को पसंद करने वाले लाखों की तादाद में है। अभिनेत्री अपने फैंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 64.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। वहीं वह अपनी तस्वीरें अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 61.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे आएं दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरते रहती हैं। बेहद कम समय में अभिनेत्री ने अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। वहीं अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सारा अली खान
सारा अली खान अपनी मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं अक्सर अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। वही अभिनेत्री की इंस्टाग्राम पर 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इस लेख को लाइक करें और इसी तरह की जानकारी को जानने के लिए क्लिक करें Herzindagi.com