परफेक्ट कुर्ती खरीदने के टिप्स


Ravi Kumar Gupta
2022-01-26,18:53 IST
www.herzindagi.com

    अगर परफेक्ट कुर्ती खरीदी जाए तब जाकर मनचाहा लुक मिल पाता है। इसलिए हम यहां पर उसे खरीदने की जानकारी बता रहे हैं-

बॉडी फिट पहचानें

    बॉडी फिट के अनुसार कुर्ती को चुनना सही होता है। इसलिए आपको सबसे पहले अपनी बॉडी साइज पता होनी चाहिए।

पहचानें बॉडी फिट

    आप बताइए आपकी बॉडी किस प्रकार की है- लॉन्ग हाइट, शॉर्ट हाइट, स्लिम बॉडी और हेल्दी बॉडी

कुर्ती कहां से खरीदें?

    आपको यह तय करना है कि आप कुर्ती कहां से खरीदेंगी? आप टिप्स की मदद से ऑनलाइन या किसी फैशन स्टोर से शॉपिंग कर सकती हैं।

ट्रेंड समझें

    आप महिलाओं की लाइफस्टाइल वेबसाइट्स, फैशन इंफ्लुएंसर या अन्य माध्यम से पहले कुर्ती के ट्रेंड के बारे में पता कर लें।

लॉन्ग हाइट के लिए कुर्ती

    अगर आप लंबी हैं, तो अपने लिए लॉन्ग लेंथ वाली कुर्ती लें। इसके अलावा शॉर्ट लेंथ वाली कुर्ती भी ले सकती हैं।

शॉर्ट हाइट के लिए कुर्ती

    अगर आपकी लंबाई नॉर्मल है, तो ऐसी लड़कियों को लॉन्ग लेंथ वाली की बजाय शॉर्ट कुर्ती लेनी चाहिए।

स्लिम बॉडी के लिए कुर्ती

    अगर आप पतली हैं, तो आपको अपने लिए वर्क वाली कुर्ती लेनी चाहिए। ऐसी कुर्ती परफेक्ट दिखेंगी।

हेल्दी बॉडी

    हेल्दी बॉडी वाली लड़कियों को मिड लेंथ वाली कुर्ती खरीदनी चाहिए। बहुत लंबी कुर्ती सही नहीं होती है।

स्ट्राइप्ड वाली कुर्ती

    वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्ड वाली कुर्ती खरीदते वक्त भी आपको अपनी लेंथ का ख्याल रखना है।

हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्ड

    हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्ड खासकर पतली और लंबी लड़कियों के लिए सही मानी जाती है। शॉर्ट और हेल्दी गर्ल्स को ऐसे स्ट्राइप्ड से पहनने से बचना चाहिए।

वर्टिकल स्ट्राइप्ड कुर्ती

    इस स्टाइल की कुर्ती स्लिम, शॉर्ट हाइट और हेल्दी बॉडी वाली लड़कियों के लिए सही होता है। इससे उनकी बॉडी फिट ठीक दिखती है।

सही फिटिंग

    कुर्ती के लिए फिटिंग बहुत मायने रखती है। इसलिए बहुत टाइट और लूज कुर्ती पहनने से बचना चाहिए।

कुर्ती की कलर

    अगर आपको स्किन टोन और ड्रेस कलर में दिक्कत हो रही है, तो सफेद, ग्रीन, ब्लैक जैसे कॉमन रंग की कुर्ती खरीदें।

    इन टिप्स की मदद से आप अपने लिए परफेक्ट कुर्ती खरीद सकती हैं। अगर आपको स्टोरी पसंद आई हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी फैशन-स्टाइल की स्टोरी के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com