इन वजहों से नहीं बनता सॉफ्ट ढोकला


Megha Jain
2023-01-02,09:19 IST
www.herzindagi.com

    घर में ढोकला बनाते समय अक्सर ये दिक्कत आती है कि वो स्पंजी नहीं बनता जिसकी वजह से उसका टेस्ट खराब हो जाता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन, ये नहीं समझ पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है? चलिए, आज आपको इसकी वजह हम बताते हैं कि आखिर ढोकला स्पंजी क्यों नहीं बनता -

बेसन को न छानना

    बेसन को न छानने की वजह से भी वो स्पंजी नहीं बनता। इसलिए, जब भी ढोकला बनाना शुरु करें उसे सबसे पहले अच्छे से छान लें।

बेसन की सही मात्रा

    बेसन ढोकले की जरूरी सामग्री है। अगर बेसन की मात्रा सही नहीं होती तो, आपका ढोकला अच्छे से नहीं बनेगा।

पानी

    ढोकले के स्पंजी न होने का सबसे बड़ा कारण उसके बैटर में ज्यादा पानी डालना है। बैटर में ज्यादा पानी डालने से उसकी कंसिस्टेंसी और शेप पर असर पड़ता है जिसकी वजह से स्पंजी और फल्फी नहीं बनता।

बैटर

    बैटर को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है। ये दोनों तरीके गलत है। इससे ढोकला स्पंजी और सॉफ्ट नहीं बनता है।

बैटर को मिक्स न करना

    सोडा या ईनो डालने के बाद बैटर को अच्छे से मिक्स न करने पर भी वो स्पंजी नहीं होता। इसी वजह से उसके तले में पैचिज आ जाते हैं।

बैटर को आराम न देना

    अगर आप बिना बेकिंग सोडा के बेसन से ढोकला बनाते हैं तो, उसे कम से कम 8 से 10 घंटे ढककर रखें। वरना वो अच्छे से नहीं बनेगा।

ज्यादा बेकिंग सोडा या ईनो डालना

    बैटर में ज्यादा ईनो या बेकिंग सोडा डालने से वो स्पंजी नहीं होता। ढोकला सॉफ्ट रखने के लिए उसमें सही मात्रा में सोडा या ईनो डालें।

    अगर आपको भी ढोकला बनाते समय यही शिकायतें रहती हैं कि वो स्पंजी क्यों नहीं बन रहा है। तो, इन गलतियों पर ध्यान दें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।