अंडे की ये रेसिपीज घर पर ट्राई करें
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
डिश ऐसी हो, जो स्वाद के साथ ही सेहत को भी फायदा करे और अगर दिन की शुरुआत प्रोटीन से भरपूर फू़ड्स से होती है तो दिनभर शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।
अगर आप अगर नॉन वेजिटेरियन हैं तो अंडे से बनी डिश आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानें इससे बनने वाली कुछ डिशेज के बारे में-
उबले अंडे
ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर कई लोग उबले अंडे का उपयोग करते हैं। सेहत के लिए यह काफी हेल्दी होता है।
आमलेट
प्याज, टमाटर व कुछ सब्जियों को अंडे में मिक्स करके आमलेट बनाया जाता है। यह डिश बच्चे व बड़े सभी को पसंद आती है।
अंडा करी
अंडे को उबालकर इसे सब्जियों की तरह ही बनाते हैं। इसे रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं। लंच या डिनर के लिए ये बेस्ट डिश है।
एग नूडल्स
एग फ्राइड नूडल्स बनाने के लिए प्याज फ्राई करते समय अंडे को भी पकाया जाता है। फिर बाद में नूडल्स मिलाया जाता है।
एग फ्राइड राइस
एग फ्राइड राइस बनाने के लिए सिंपल फ्राइड राइस में तले हुए अंडे को टुकड़े कर मिलाया जाता है या फिर सब्जियों के साथ अंडे को पकाकर उपर से चावल मिलाते हैं।
अंडा सैंडविच
ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में अंडा सैंडविच भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड को अंडे के साथ तला जाता है। इसमें पोच्ड एग या फिर फ्राइड दोनों का यूज किया जाता है।
अंडा सलाद
अंडा सलाद प्रोटीन का एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सख्त अंडे का यूज किया जाता है। इसमें काली मिर्च, नमक और अपनी पसंद की हर्ब मिलाकर खा सकते हैं।
पोच्ड एग
नाश्ते में अगर कुछ अलग ट्राई करना है तो पोच्ड एग बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए अंडे को तोड़कर गर्म पानी में डाला जाता है और फिर गर्म पानी में पकाया जाता है।
अंडा बिरयानी
अंडा बिरयानी खाने में काफी लजीज होती है। इसे बनाने में लगभग 20 से 25 मिनट लगते हैं। इसे एख बार जरूर ट्राई करें।
मुगलई अंडा करी
मुगलई अंडा करी को शाही अंडी भी कहते हैं। इसकी ग्रेवी को खासतौर पर कई तरह से बनाया जाता है। इसे गर्मागर्म रोटी या नान के साथ सर्व करें।
अंडे से बनने वाली इन रेसिपीज को आप भी घर पर इसे ट्राई कर सकती हैं। यकीनन, ये डिशेज सबको बहुत पसंद आएंगे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरिज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com