रेसिपी: सरसों साग बनाने का पंजाबी तरीका


Bhagya Shri Singh
2022-01-25,17:28 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों में मक्खन, मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग खाने का मजा ही कुछ और है। सीखें पंजाबी स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि।

सामग्री

    सरसों का साग- 500 ग्राम, पालक- 150 ग्राम, बथुआ- 100, टमाटर- 250 ग्राम, प्याज- 1, लहसुन- 3-4 कली, हरी मिर्च- 2-3, अदरक- 2 इंच का टुकड़ा, सरसों का तेल- 2 चम्मच, घी- 2 चम्मच, हींग- 2-3 चुटकी, जीरा- 1/2

स्टेप 1- सरसों का साग बनाने की विधि

    पालक, सरसों, बथुआ के साग को पानी से अच्छे से धो लें। फिर चाकू से साग को काट लें।

स्टेप 2

    इस साग को कूकर में डालकर उबाल लें। फिर इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।

स्टेप 3

    ठंडे साग को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। इसे एक कटोरी में निकाल लें।

स्टेप 4

    अब मिक्सर में प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लें।

स्टेप 5

    कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसमें मक्के का आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और बाउल में निकाल लें।

स्टेप 6

    पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा डालें। फिर हल्दी पाउडर डालें।

स्टेप 7

    प्याज, लहसुन,टमाटर, अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट इसमें डालकर चलाएं।

स्टेप 8

    मसाले को चलाते हुए तब तक भुनें जब तक कि तेल ऊपर से अलग ना दिखाई देने लगे।

स्टेप 9

    अब इसमें पिसे हुए साग को डालकर चलाएं। ऊपर से भुना मक्के का आटा और नमक मिलाएं।

स्टेप 10

    5 से 6 मिनट इसे पकाने के बाद दही को इसमें डालकर 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

स्टेप 11

    गैस बंद कर दें। साग में ऊपर से घर का बना मक्खन या देसी घी डालें। इसे मक्के की रोटी या नान रोटी के साथ खाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ