सर्दियों में घर पर ऐसे बनाएं परफेक्ट मक्के की रोटी


Nikki Rai
2023-01-20,17:51 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने का अपना ही अलग मजा है। इसे खाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन इसे बना पाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। आइए आपको बताते हैं परफेक्ट मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी-

स्टेप-1

    सबसे पहले आटा तैयार करने के लिए एक पैन में नमक डालकर पानी को गरम कर ले। अब एक बर्तन में मक्के का आटा लें और उसमें गरम पानी डालें।

स्टेप-2

    इस बर्तन को धीमी आंच पर रखें और करछी की मदद से आटे को मिलाएं। इसके बाद पैन पर ढक्कन लगा दें और स्टीम बनने दें।

स्टेप-3

    अब आटे को एक बड़े बर्तन में डाल लें और इसे हाथों की मदद से अच्छे से मसलें। आटे को नरम और स्मूद होने तक गूंथें।

स्टेप-4

    इसके अलावा आप चाहें, तो गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथ सकते हैं। अगर आप बर्तन में पकाकर आटा तैयार नहीं करना चाहते हैं।

स्टेप-5

    अगर आपको आटा गूंथने में दिक्कत आ रही है, तो आप मक्के आटे में थोड़ा सा गेहूं का आटा मिला सकते हैं। ध्यान रहे आटा गीला ना हो।

स्टेप-6

    अब हल्के हाथों से रोटी को बेलें। अगर आपको बेलने में दिक्कत हो रही है, तो आप एक प्लास्टिक की थैली पर तेल लगाकर उसपर रोटी को बेल सकते हैं।

स्टेप-7

    अब बहुत ही सावधानी के साथ तवे पर रोटी को डालें और दोनों साइड से अच्छे से सेकें। पकने के बाद आप इसपर देसी घी लगा सकते हैं।

    आप भी मक्के की रोटी बनाने के ये टिप्स ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com