बाजार जैसी क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज घर पर बनाएं
Nikki Rai
2023-03-06,16:11 IST
www.herzindagi.com
शाम होते ही अगर आपके बच्चे भी बाहर की क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज खाने की फरमाइश करते हैं, तो अब बाजार की नहीं घर की फ्राइज खिलाएं। इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानें-
सामग्री
- आलू
- रिफाइंड तेल
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- अरारोट और सूजी
- चाट मसाला
- तीखी चीली सॉस
स्टेप-1
सबसे पहले आलू को धोकर छील लें। इसके बाद आलू को लंबा-लंबा फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें।
स्टेप-2
अब कटे हुए फ्रेंच फ्राइज को उबलते हुए नमक के पानी में 2 मिनट के लिए पकाएं। ज्यादा ना पकाएं वरना आलू टूट जाएंगे।
स्टेप-3
एक कॉटन के कपड़े पर फ्रेंच फ्राइज को निकाल लें और पानी को सूख जाने दें। इसके बाद इसे एक बर्तन में डालें।
स्टेप-4
अब आलू पर अरारोट का आटा, सूजी, नमक और अपनी पंसद के अनुसार लाल रंग एक चुटकी डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
स्टेप-5
गैस पर बड़े गहरे बर्तन में तेल को गरम होने के लिए रख दें। तेल के गरम होने पर धीमी आंच पर फ्राइज को तल लें। इसके बाद इन्हें निकालकर 10 मिनट रेस्ट दें।
स्टेप-6
अब एक बार फिर से फ्राइज को डबल फ्राई करें। इससे आपके फ्राइज बाजार जैसे क्रिस्पी बनेंगे। अब इसे चाट मसाला छिड़कर तीखी लाल चटनी और मेयोनीज के साथ गरमागरम सर्व करें।
आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com