हरी मटर से बनाएं ये टेस्टी डिशेज
Megha Jain
2023-02-27,15:39 IST
www.herzindagi.com
सर्दी के मौसम में हरी मटर एकदम ताजी आती है। ये बहुत ही हेल्दी होती है। लेकिन, बच्चों को अगर मटर ऐसे ही खाने को दे दो तो, वो खाने में सौ नखरे दिखाते हैं। तो, चलिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको मटर से बनने वाली ऐसी टेस्टी रेसिपीज के बारे में बताएंगे जिन्हें बच्चे भी मजे से चटकारे लेकर खाएंगे -
मटर पुलाव
आप मटर से सफेद या पीले चावल बना सकते हैं। इस टेस्टी पुलाव को आप आचार, पापड़, सलाद और रायते से सर्व कर सकते हैं।
मटर कबाब
आप बच्चों को शाम के स्नैक्स में मटर के कबाब बनाकर खिला सकते हैं। इन्हें आप लाल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
मटर पराठे
आप ब्रेकफास्ट या लंच में मटर के पराठे बनाकर खिला सकते हैं। ये दही, चटनी, आचार या पापड़ के साथ बहुत टेस्टी लगेंगे।
मटर सूप
आप हेल्दी रहने और टेस्टी खाने के लिए मटर का सूप बनाकर पी सकते हैं। मिंट के साथ मिक्स्ड ये सूप बहुत ही टेस्टी लगता है।
मटर समोसे
आप बच्चों को मटर के समोसे भी खिला सकते हैं। इन्हें आप हरी या लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। ये खाने में बहुत ही क्रंची और टेस्टी लगते हैं।
मटर टिक्की
आप मटर की टिक्की बनाकर भी बच्चों को खिला सकते हैं। ये खाने में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी लगती है। इसे लाल या हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है।
पूड़ी या कचौड़ी
आप सुबह के नाश्ते या स्नैक्स में मटर की पूड़ी या कचौड़ी बना सकते हैं। मटर की क्रिस्पी कचौड़ी हरी या लाल चटनी के साथ बहुत टेस्टी लगेगी।
अगर आप भी बच्चों को मटर खिलाना चाहते हैं तो, उन्हें मटर की ये टेस्टी डिशेज खिला सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।