बिना पकाए बनाएं ये टेस्टी डिशेज


Smriti Kiran
2022-12-28,17:54 IST
www.herzindagi.com

    जल्दी-जल्दी में कुछ बनाना चाहती हैं या फिर आलस की वजह से खाना नहीं बना रही हैं तो आइए आपको बताते हैं झटपट बनने वाली कुछ डिशेज के बारे में, जिन्हें पकाने की जरूरत नहीं होती है।

फल का सलाद

    नाश्ते में फल का सलाद खा सकती हैं। डिफरेंट फलों को काटकर उसपर नमक और चाट मसाला छिड़क लें और फिर फॉर्क से उसके स्वाद का मजा लें।

फल की स्मूदी

    मौसमी फल से या फिर आम, एवोकाडो, तरबुज, कीवी आदि का आप स्मूदी तैयार कर सकती हैं। इसे आप नाश्ते में पी सकती हैं। हेल्थ के लिए फल से बनी स्मूदी बेहतरीन माने जाते हैं।

सैंडविच

    ब्रेड में मयोनिज, सॉस, वेजिटेबल्स आदि मिलाकर सैंडविच तैयार कर सकती हैं। ये हेल्दी होने के साथ ही तुरंत बन जाने वाली रेसिपी है।

चॉकोलेट शेक

    चॉकलेट, दूध, केक और वनिला एसेंस मिलाकर शेक बना लें। ऊपर से आइसक्रीम डालकर सर्व करें। इसे आप ऑरियों बिस्किट से भी बना सकती हैं।

शाही टुकड़ा

    शाही टुकड़ा आप ब्रेड या टोस्ट किसी से भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड, मलाई, चीनी सिरप, नारियल बुरादा औऱ ड्राई फ्रूट्स की जरूरूत होगी।

बनाना शेक

    ठंडा दूध में मलाई, चीनी और केला मिलाकर मिक्सर में पीस लें और फिर गिलास में निकालकर ड्राई फूट्स व मलाई डालकर सर्व करें।

ब्रेड चमचम

    ब्रेड को आप छोटे-छोटे टुकड़ों में करके मलाई भर लें और फिर रूआवजे में डीप करके नारियल बुरादा में लपेट लें। फिर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। ब्रेड की मिठाई बनकर तैयार है।

    आप भी झटपट इन डिशेज को बना सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com