इन टेस्‍टी पराठों संग लें सर्दियों का मजा


Bhagya Shri Singh
2022-01-25,17:42 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों की हल्की धूप में चाय के संग पराठा खाने का मजा ही कुछ और है। इस बार सर्दियों में एन्जॉय करें ये यमी पराठे।

आलू का पराठा

    हरी चटनी के साथ गर्मागरम आलू का पराठा और मक्खन खाकर मन खुश हो जाता है।

पनीर पराठा

    पनीर पराठा में पनीर को मैश करके इसमें कई मसाले मिलाकर टेस्टी पराठा बनाया जाता है।

सब्जी का पराठा

    बची हुई सब्जी को आटे के साथ गूंथ लें और पराठे बनाएं। इसके अलावा आप आटे में सीधे हरी सब्जी को भी गूंथ के पौष्टिक पराठा बना सकती हैं।

दाल का पराठा

    प्रोटीन से भरपूर यह पराठा ज्यादातर चने की दाल की भरावन के साथ बनाया जाता है।

मेथी का पराठा

    मेथी के साग को आटे में गूंथकर स्वादिष्ट पराठा बनाया जाता है। अचार और रायते के साथ इसका जायका काफी बढ़ जाता है।

हलवे का पराठा

    आटे में सूजी के हलवे को भरकर ये पराठा बनाया जाता है। इस मीठे पराठे को बच्चे अचार संग खाना पसंद करते हैं।

गोभी का पराठा

    गोभी को कद्दूकस कर और कई मसाले डालकर ये पराठा बनाया जाता है। जीरे वाले नमकीन दही के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है।

प्याज का पराठा

    प्याज, धनिया, मिर्च और कई मसालों को मिलाकर बनाया जाने वाला ये पराठा नमकीन दही के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

सत्तू का पराठा

    सत्तू, प्याज, मिर्च, धनिया, नमक और सरसों के तेल के भरावन को भरकर ये पराठा बनाया जाता है। भरवां मिर्च और दही के साथ ये पराठा काफी यमी लगता है।

दही का पराठा

    हंग कर्ड, क्रम्बल पनीर, मसाले, धनिया, मिर्च के भरावन को गुंथे हुए आटे की 2 लोइयां बनाकर भरा जाता है।

ब्रोकली पराठा

    ब्रोकली को उबालकर इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया मिलाकर भरवान बनाते हैं और इसे आटे में भरकर पराठे की तरह सेंक लिया जाता है।

अचार का पराठा

    अचार के मसाले को लोई में भरावान की तरह भरकर ये टेस्टी पराठा बनाया जाता है। इसके चटपटा स्वाद सभी को भाता है।

मिक्स पराठा

    मक्के, बाजरे, गेंहू और सोयाबीन के आटे में नमक, धनिया और अजवाइन डालकर गूंथ लें और इसका पौष्टिक पराठा बनाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ