मैदा, सूजी, बेसन को कीड़ों से कैसे बचाएं?


Ravi Kumar
2022-01-26,19:02 IST
www.herzindagi.com

    मैदा, सूजी और बेसन में कीड़ों का लगना आम समस्या है। मगर इन्हें स्टोर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हम उनका बचाव कर सकते हैं।

    क्यों लगते हैं कीड़े? मैदा, सूजी और बेसन आसपास की नमी को जल्दी सोखते हैं। इससे उसमें आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इस कारण वे जल्दी खराब होने लगते हैं।

पुराने स्टॉक से ना खरीदें

    इनको खरीदते वक्त मैनुफैक्चरिंग डेट देखें। अगर वे लंबे समय से पैक हैं, तो खरीदने से पहले उनकी क्वालिटी चेक कर लें।

पर्याप्त मात्रा में खरीदें

    सस्ता मिलने पर भी मैदा, सूजी और बेसन अधिक मात्रा में ना खरीदें। ऐसे में उनको लंबे समय तक रखना नुकसानदायक हो सकता है।

भूनकर रखें

    मैदा, सूजी और बेसन की नमी को दूर करने के लिए हल्की आंच पर इन्हें कुछ समय तक भूनें। इसके बाद ठंडा होने पर रखें।

धूप में सुखाएं

    आप इन चीजों को थाली में रखकर धूप में रख सकती हैं। ऐसा करने से भी ये कीड़ों से सुरक्षित रहेंगे।

कैसे करें पैक?

    इन चीजों को भूलकर भी पॉलिथीन या प्लास्टिक के डिब्बे में ना रखें। कांच या मेटल के एयरटाइट डिब्बों में रखना सही होगा।

नमी से दूर रखें

    मैदा, सूजी और बेसन को नमी वाली जगह से दूर रखें। इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए।

पत्तियों का करें इस्तेमाल

    तेजपत्ता, करीपत्ता या पुदीने की कुछ सूखी पत्तियों को इन चीजों में मिलाकर रखने से भी कीड़ों से बचाया जा सकता है।

इलायची डालकर रखें

    मैदा जैसी चीजों को कीड़ों से बचाने के लिए इसके साथ 5-6 इलायची डालकर रख दें। ये भी कीड़ों से बचाव कर सकता है।

फ्रिज में रखें

    सूजी, मैदा और बेसन लंबे समय के लिए इकठ्ठा करने हों तो फ्रिज में स्टोर करके रख दें। रेफ्रिजरेटर में ये बहुत दिनों तक फ्रेश रहेंगे और इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।

चेक करते रहें

    अगर आपने मैदा, सूजी जैसी चीजों को स्टोर कर रखा है, तो उनको बीच-बीच में चेक करते रहें। अगर खराब होने की स्थिति में दिखें तो यूज कर लें।

गीले हाथों से ना निकालें

    बेसन, मैदा जैसी चीजों को अपने सूखे हाथों या चम्मच के जरिए डिब्बों से निकालें। गीली चीजों से भूलकर भी नहीं निकालना चाहिए।

बनाने से पहले टेस्ट करें

    अगर आपने इन चीजों को लंबे समय तक स्टोर कर रखा है, तो बनाने से पहले चुटकी भर लेकर चेक करें। क्योंकि, कई बार ये कड़वे हो जाते हैं।

    इस तरह से आप आप इन चीजों को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं। ऐसी ही जरूरी और कारगर टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें herzindagi.com