आखिर हम क्यों करते हैं Fart?
Ankita Bangwal
2023-02-10,18:34 IST
www.herzindagi.com
क्या आपने कभी यह सोचा है कि एक आदमी एक दिन में तकरीबन 2.5 लीटर तक गैस या कहिए फार्ट करता है। हालांकि कुछ लोग गंधभरी गैस निकालते हैं और कुछ की गैस में बदबू नहीं होती है।
फार्ट अटैक
अब साल 2018 में एक खबर आई थी। यूरोप में एक फ्लाइट को इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी क्योंकि उसमें एक आदमी ने गैस छोड़कर लोगों का बुरा हाल कर दिया था। ऐसे में 'फार्ट अटैक' के नाम पर पायलट को अफरा-तफरी में बीच में ही फ्लाइट को लैंड करना पड़ा था।
फार्ट की स्टडीज़
एक स्टडी के मुताबिक, अधिकांश लोग प्रति दिन 14 से 23 बार गैस छोड़ते हैं। आपको यह भी बता दें कि अधिकांश फार्ट गंधहीन और अनडिटेकटेबल होती हैं।
क्या है गैस?
आंतों की गैस गंधहीन वेपर का मिश्रण है, जिसमें ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और मीथेन शामिल हैं। यह गैस पाचन तंत्र में बनती है।
गैस के कारण
आंतों की गैस हवा से आती है जिसे लोग खाते समय, च्युइंग गम चबाते हुए, स्ट्रॉ से पीते हुए या धूम्रपान करते समय निगल लेते हैं। गैस शरीर के भीतर तब बनती है जब कोलोन में बैक्टीरिया भोजन को तोड़ते हैं। इसे एंडोजीनस गैस कहते हैं।
नहीं रोकनी चाहिए फार्ट
इसे रोकने की कोशिश करने से दबाव बनता है और आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। आंतों की गैस का निर्माण पेट में फैलाव को ट्रिगर कर सकता है।
गैस की समस्या से कैसे बचें
- धीरे-धीरे और आराम से चबाकर अपना खाना खाएं
-
- च्युइंग गम न चबाएं
-
- गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें
-
- सोडा, बीयर और अन्य कार्बोनेटेड पेय पदार्थों के सेवन से बचें
-
- प्रोबायोटिक्स का सेवन करें
-
- धूम्रपान करने से बचें
पिएं जीरा का पानी
जीरा या जीरे के पानी में आवश्यक तेल होते हैं जो आपकी लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं और भोजन के प्रभावी पाचन में मदद करते हैं। यह गैस के दर्द के लिए सबसे फायदेमंद घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है।
गैस की समस्या सबको होती है, लेकिन अगर यह समस्या आपको भी गंभीर है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें herzindagi.com