वेजाइनल डिस्चार्ज के बारे में जानें
Hema Pant
2023-02-14,14:27 IST
www.herzindagi.com
वेजाइनल डिस्चार्ज को महिलाएं एक बीमारी के तौर पर देखती हैं। यह कोई समस्या नहीं है, बल्कि यह एक नेचुरल प्रोसेस है। क्या आप जानती हैं वेजाइनल डिस्चार्ज के भी कई प्रकार होते हैं? अगर नहीं तो इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।
क्या होता है वेजाइनल डिस्चार्ज?
वेजाइनल डिस्चार्ज सामान्य प्रक्रिया है। यह वेजाइना को साफ और इंफेक्शन फ्री रखने का काम करता है, लेकिन इसका रंग, टेक्सचर और मात्रा उम्र के हिसाब से अलग-अलग होती है।
वेजाइनल डिस्चार्ज के कारण?
जब शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बदलता है तो वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। यह हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी है। प्रेग्नेंसी, सेक्शुअल अराउजल, बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण इसकी मात्रा बढ़ सकती है।
वेजाइनल डिस्चार्ज के प्रकार
व्हाइट डिस्चार्ज पीरियड्स की शुरुआत और अंत में होता है। यह सामान्य है, लेकिन यह चिपचिपा और थिक होता है। साथ ही इसमें किसी प्रकार की कोई बदबू नहीं आती है।
क्लियर डिस्चार्ज
जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसका रंग साफ होता है। क्लियर डिस्चार्ज ज्यादातर प्रेग्नेंसी और सेक्शुअल अराउजल के दौरान होता है।
ब्राउन डिस्चार्ज
अगर आपकी पैंटी पर ब्राउन रंग के दाग लगे हो तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ब्राउन डिस्चार्ज का मतलब होता है कि आपके पीरियड्स शुरू होने वाले हैं या फिर खत्म। इसे स्पॉटिंग भी कहा जाता है।
पीला और हरा डिस्चार्ज
पीला और हरा डिस्चार्ज का एक कारण इसका हवा के कॉन्टैक्ट में आना है, लेकिन जब यह गाढ़ा और बदबूदार हो जाए तो इसका मतलब है कि आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
जब वेजाइनल डिस्चार्ज का रंग पीला या हरा हो जाए तब आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। साथ ही अत्यधिक बदबू आने पर भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
अब आप जान गए होंगे कि वेजाइनल डिस्चार्ज कितने प्रकार का होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ रहें herzindagi.com से।