खड़े-खड़े निकल जाता है यूरिन, करें ये उपाय


Hema Pant
2023-02-03,19:48 IST
www.herzindagi.com

    जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें यूरिन लीकेज की भी परेशानी शामिल है। इस स्थिति में यूरिन कंट्रोल नहीं होता है और लीकेज हो जाती है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। साथ इसके क्या कारण हैं।

क्या होता है यूरिन लीकेज?

    जब अचानक से शरीर से बाहर यूरिन निकल जाता है तो इसे लीकेज की समस्या कहा जाता है।

यूरिन लीकेज का कारण?

    यूरिन लीकेज के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें सबसे पहले पेल्विक मसल्‍स का कमजोर होना है। महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, मेनोपॉज और ओवरएक्टिव ब्‍लैडर के कारण अधिक होती है।

यूरिन लीकेज के लक्षण

    अचानक या बार-बार ऐसा महसूस करना कि आपको यूरिन करना है, यह पहला लक्षण है। कई बार हसंते, खांसते, छींकते या एक्सरसाइज करते हुए यूरिन निकल जाता है।

ट्रीटमेंट

    इस समस्या को कम करने के लिए आप एप्पल साइडर का सेवन कर सकती हैं। 1 गिलास पानी में 1 से 2 चम्‍मच एप्पल साइडर सिरके को मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार रेगुलर रूप से लें। अगर आपका ओवरएक्टिव ब्लैडर है तो आपको एप्पल साइडर विनगेर नहीं पीना चाहिए।

मैग्नीशियम

    यूरिन को नियंत्रित करने के लिए मैग्नीशियम बेहद फायदेमंद होता है। मैग्नीशियम मसल्‍स को रिलैक्‍स करने का काम करता है। अपनी डाइट में नट्स, सीड्स, केले और दही जैसी मैग्‍नीशियम से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

कीगल एक्सरसाइज करें

    कीगल एक्सरसाइज की मदद से आप इस समस्या को कम कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक मसल मजबूत होती है।

स्मोकिंग न करें

    अगर आप स्मोक करते हैं तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए। यह भी यूरिन लीकेज की समस्या का कारण बन सकता है।

    अब आप जान गए होंगे कि यूरिन लीकेज की समस्या क्यों होती है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।