मकर संक्रांति पर बनाएं ये पकवान, आएंगी खुशियां
Ankita Bangwal
2023-01-09,15:41 IST
www.herzindagi.com
चिक्की, तिल के लड्डू और गजक जैसे कई व्यंजन हैं जो त्यौहार को और भी अच्छा बनाते हैं। चलिए आपको ऐसे कुछ अन्य व्यंजनों के बारे में बताएं।
गुड़ पट्टी
इस मौके पर गुड़ खाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तिल, गुड़, मूंगफली के इस्तेमाल के बिना मकर संक्रांति अधूरी है। इसलिए संक्रांति के दिन गुड़ पट्टी जरूर खाएं।
खिचड़ी
खिचड़ी एक कम्फर्टेबल व्यंजन है, जिसे इस दिन बनाया जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में खासतौर से लोग संक्रांति पर स्वादिष्ट खिचड़ी बनाते हैं और घी के साथ इसका आनंद लेते हैं।
मकर चौला
मकर चौला चावल, गुड़, दूध, छेना, केला और गन्ने का स्वादिष्ट मिश्रण है। इसे हर उड़िया घर में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है।
तिल लड्डू
तिल और गुड़ सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखता है। इसे महाराष्ट्र में खूब बनाया जाता है और एक-दूसरे को इसे खिलाकर 'तिल-गुल घ्या, आनी बकरी-गोड बोला' कहकर अभिवादन करते हैं।
पूरन पोली
एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन जो एक मीठी रोटी होती है। इसमें मीठे और कुरकुरे मूंग की फिलिंग भरी जाती है। यह व्यंजन खुशी का प्रतीक माना जाता है।
पिन्नी
घी, गेहूं का आटा, गुड़ और बादाम, पिन्नी पंजाब का एक स्वादिष्ट सर्दियों का व्यंजन है, जो लोहड़ी और संक्रांति उत्सव के दौरान तैयार होता है। लोहड़ी और संक्रांति में इसे खाना बनाना बहुत अहम माना जाता है और यह खुशी और हेल्थ का प्रतीक माना जाता है।
पातिशप्ता
यह एक बंगाली मिठाई है, जिसके अंदर नारियल और गुड़ का मिश्रण होता है। हर बंगाली के घर यह मिठाई संक्रांति पर जरूर बनती है। इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
अब मकर संक्रांति में इन व्यंजनों को बनाकर अपने त्यौहार को खास बनाएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com