सादी और फीकी दाल को टेस्टी बनाने के टिप्स
Nikki Rai
2023-01-03,17:45 IST
www.herzindagi.com
अगर आप मम्मी के हाथ की सादी और फीकी दाल खाकर बोर हो चुके हैं और दाल को टेस्टी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कैसे दाल को टेस्टी बनाया जा सकता है। आइए जानें-
हींग का तड़का
हींग का फ्लेवर बहुत ही जबरदस्त होता है। अगर आप तड़के में थोड़ा सा हींग मिला देंगे तो आपकी दाल बहुत ही कमाल की लगेगी।
प्याज टमाटर का तड़का
सादी दाल में प्याज और टमाटर का तड़का लग जाए, तो आपकी बेस्वाद दाल बहुत ही स्वादिष्ट हो जाती है। इसमें आप ऊपर से कटा हुआ धनिया भी डाल सकते हैं।
कसूरी मेथी का तड़का
कसूरी मेथी का फ्लेवर आपकी दाल को बहुत अच्छा बना सकता है। इसे खाकर आपको इस दाल से प्यार हो जाएगा।
करी पत्ता
करी पत्ते का तड़का लगाने से सादी सी दाल भी स्वाद और खुशबू से भर जाती है। इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
तेज पत्ता
तेज पत्ते, हींग और जीरे का तड़का बहुत ही फ्लेवर फुल होता है। इसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके बाद बार-बार आपका ये दाल ट्राई करने का मन करेगा।
गरम मसाला
अगल आपको मसाले पसंद हैं, तो आपको सादी दाल में गरम मसाला और धनिया पत्ते से गार्निशिंग करनी चाहिए। इसके बाद आप दाल खाते ही रह जाएंगे।
पंच फोरन
बाजार में मिलने वाला पंच फोरन बहुत ही फ्लेवर फुल होता है। इसे आप जीरे की जगह हींग के साथ तड़के में डालें। इसके बाद टमाटर का तड़का लगाएं। ये बहुत टेस्टी लगेगा।
ये टिप्स फॉलो करके आप भी सादी दाल को टेस्टी बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com