जानिए कैसे बनता है साबूदाना


Geetu Katyal
2023-02-07,21:17 IST
www.herzindagi.com

    साबूदाना जिसे आप कई तरह से इस्तेमाल करते होंगे उसके बनने के पीछे भी एक कहानी है और आपको शायद ही पता होगा कि यह कैसे बनता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

किस चीज से बनता है साबूदाना?

    साबूदाना दक्षिण अफ्रीका में पाम ट्री के स्टार्च से बनाया जाता है और भारत सहित कई साउथ ईस्ट एशियन देशों में इसे टैपियोका से बनाया जाता है जिसे कसावा रूट (कंद) भी कहा जाता है।

स्टार्च से बनता है साबूदाना

    साबूदाना असल में इन पेड़ों के स्टार्च से बनता है जिसे मोतियों के रूप में प्रोसेस किया जाता है। साबूदाने का साइज क्या होगा ये स्टार्च निकालने वाले पेड़ पर निर्भर करता है।

कैसे बनते हैं साबूदाना पर्ल्स?

    सबसे पहले कंद को मशीनों में धोया जाता है और फिर उसका छिलका निकाला जाता है। कई साबूदाना फैक्ट्री में ये प्रोसेस हाथ से किया जाता है।

निकाला जाता है जूस

    कंद को क्रश करने के बाद उसका जूस निकलता है जो कुछ दिन तक स्टोर किया जाता है। इसे स्टोर करने का नतीजा ये होता है कि भारी स्टार्च नीचे रह जाता है और पानी ऊपर आ जाता है।

कैसे लेता है फाइनल रूप

    स्टार्च को एक मशीन में डाला जाता है जो इसे प्रोसेस करती है। छलनी जैसे छेदों वाली ये मशीन इस स्टार्च को साबूदाना पर्ल्स में बदल देती है। ये पर्ल्स अभी रफ होते हैं और इसे ग्लूकोज और अन्य स्टार्च से बने पाउडर से पॉलिश किया जाता है।

पॉलिश किया जाता है

    पॉलिश करने के बाद इन्हें पैक किया जाता है और फिर ये साबूदाना पर्ल्स बाज़ार में बिकने के लिए जाते हैं।

साबूदाने से जुड़े मिथक

    साबूदाने से कई मिथक भी जुड़े हुए हैं जिनमें से एक ये भी है कि साबूदाना नॉन वेज होता है। मैं आपको बता दूं कि साबूदाना नॉन वेज नहीं होता है और इसे कई लोग उपवास में सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि ये बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड होता है।

    तो ये थी साबूदाना बनने की सारी जानकारी । स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।