नीता अंबानी को खाने में पसंद हैं ये चीजें
Ankita Bangwal
2023-02-08,19:05 IST
www.herzindagi.com
अंबानी परिवार खाने का बड़ा शौकीन है। मुकेश अंबानी खाने में क्या पसंद करते हैं यह तो आप जान चुके हैं, चलिए आज आपको बताएं कि नीता अंबानी की फूड हैबिट्स क्या हैं?
ड्राई फ्रूट से होती है सुबह की शुरुआत
यह तो आपने जाना होगा कि नीता अंबानी को अपनी फिटनेस से कितना प्यार है। अंबानी परिवार की बड़ी बहू नीता अंबानी फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी सुबह की शुरुआत मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स के साथ करती हैं।
नीता को पसंद है एग व्हाइट ऑमलेट
पूरा अंबानी परिवार शुद्ध शाकाहारी है, लेकिन नीता भी अंडा खाती हैं मगर एक ट्विस्ट के साथ। नीता अंबानी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं और इसलिए ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद वह एग व्हाइट ऑमलेट खाती हैं।
लंच में लेती हैं हरी सब्जियां और सूप
नीता अंबानी का लंच भी बेहद सिंपल रहता है और यह पोषण से भरपूर होता है। उनके लंच में हरी सब्जियां रहती हैं और इसके साथ वह सूप भी पीती हैं।
नीता अंबानी को पसंद है बीटरूट जूस
नीता अंबानी को चुकंदर का जूस पीना भी बहुत पसंद है। वह इसे रोजाना पीती हैं। उनके लिए यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
नीता अंबानी को पसंद है स्ट्रीट फूड
मुकेश अंबानी को स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद है। नीता हालांकि अपनी डाइट को अच्छे से फॉलो करती हैं, लेकिन अपने पति के साथ वह कभी-कभार स्ट्रीट फूड का मजा भी लेते हैं।
शाम को हेल्दी स्नैक्स
नीता अंबानी पूरे दिन भर अपने रूटीन को लेकर काफी सजग रहती हैं। लंच के बाद शाम को वक अक्सर हेल्दी स्नैक्स खाना पसंद करती हैं।
नीता अंबानी को पसंद है स्प्राउट्स
नीता अंबानी का रात का खाना भी एकदम सादा और स्वस्थ होता है। डिनर में नीता अंबानी हरी सब्जियां, सूप और अंकुरित अनाज खाना पसंद करती हैं।
तो यह है नीता अंबानी की फिटनेस का राज कि उनके फेवरेट फूड आइटम्स में भी हेल्दी फूड्स ही शामिल हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और अंबानी परिवार की ऐसी आदतों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com