ईशा अंबानी को खाने में पसंद हैं ये चीज़ें


Ankita Bangwal
2023-02-23,12:32 IST
www.herzindagi.com

    अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी को खाने में क्या पसंद है आपको पता है? वह अपने पिता की तरह की बड़ी फूडी हैं। ईशा की सगाई से लेकर शादी में उनकी मनपसंद चीज़ें शामिल की गई थीं।

गुजराती खाने की शौकीन

    अंबानी परिवार गुजरात से है तो ऐसा भला कैसे हो सकता है कि उन्हें गुजराती कुजीन पसंद न हो। सिर्फ मुकेश और नीता अंबानी नहीं बल्कि उनके बच्चे भी गुजराती खाना बहुत पसंद करते हैं।

ईशा अंबानी को पसंद है स्ट्रीट फूड

    आपको बता दें कि अपने पापा की तरह ईशा को भी स्ट्रीट फूड खाने का बहुत शौक है। अपनी रॉयल सगाई से पहले उन्होंने जमकर इंदौरी चाट का मजा लिया था। अपने पापा और भाभी श्लोका मेहता के साथ उन्होंने इंदौरी चाट का भरपूर आनंद लेते देखा गया था।

हिबिसकस जूस

    साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई थी। इस शाही शादी में शाही अंदाज में भोज भी सर्व किय गया था। आपको बता दें कि मेहमानों को रेड फ्रूट्स के साथ हिबिसकस जूस सर्व किया गया था। कुछ मीडिया पोर्टल के मुताबिक, ईशा को हिबिसकस जूस पसंद है।

गुजराती थाली

    ईशा की शादी में वर्ल्ड फेमस कुजीन के साथ-साथ गुजराती व्यंजनों का भी दस्तरख्वान सजा था। चूंकि परिवार गुजराती खाने का शौकीन है तो गुजराती स्नैक्स और गुजराती खाना तो होना बनता ही था।

प्रीमीयम डेजर्ट

    ईशा और आनंद की शादी में पैरिस से फूड स्टाइलिस्ट आए थे और चूंकि ईशा को मीठा खाना पसंद है इसलिए प्रीमियम डेजर्ट और वर्ल्ड फेमस चॉकलेट्स भी शादी का हिस्सा थीं।

फ्रेंच कुजीन

    क्या आपको पता है कि ईशा को फ्रेंच कुजीन खाने का शौक है। इस ग्रैंड वेडिंग में कुछ बेहद उम्दा फ्रेंच कुजीन शामिल की गई थीं।

भारतीय खाना

    ईशा अंबानी को इंडियन फूड भी बहुत पसंद है और इसलिए उनकी सगाई और शादी में इंडियन फूड के बेहरतीन डिशेज को शामिल किया गया था। अपने मम्मी-पापा की तरह ईशा के खाने की चॉइसेस भी एकदम सिंपल हैं।

    देखा आपने अंबानी परिवार की लाडली बेटी की फूड हैबिट्स कितनी सिंपल है। आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें herzindagi.com