ये शाकाहारी फूड्स हो सकते हैं मांसाहारी


Megha Jain
2023-02-10,11:09 IST
www.herzindagi.com

    जो लोग वेजिटेरियन होते हैं वो खाने में नॉन-वेज का एक टुकड़ा भी नहीं खा सकते हैं। लेकिन, कई बार जाने-अनजाने में आपके साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं जब आप वेज समझकर गलती से नॉन-वेज डिशेज खा लेते हैं। इसलिए, आज हम आपको ऐसी गलती से सावधान करने आए हैं। आज हम आपको उन नॉन-वेज डिशेज के बारे में बताएंगे जिन्हें आप वेज समझकर खा रहे थे -

मार्शमैलो

    मार्शमैलो में पानी, चीनी और एक एयरेटर होता है जो जिलेटिन होता है। इसे आप वेज समझकर अगर केक में खा रहे थे तो, बता दें ये नॉन वेज ही है।

जेली

    फ्लेवर्ड जेली जिलेटिन से बनती है। जिलेटिन एनिमल फैट से बनता है जिससे ये नॉन वेज कहलाता है। अब, इसे खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचें।

टॉर्टिला ब्रेड

    पिज्जा के साथ टॉर्टिला ब्रेड खाने वाले लोग ये जान लें कि ये मैक्सिको की पॉपुलर रोटी है। ये ब्रेड नॉन वेज होती हैं। इसमें एनिमल फैट का इस्तेमाल किया जाता है।

मियोनिस

    मियोनिस सबको खाना काफी पसंद होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं मियोनिस में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये नॉन-वेज कहलाती है।

वेजिटेबल सूप

    वेजिटेबल सूप को गाढ़ा करने के लिए चिकन ब्रोथ का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर, ब्रोकली सूप के साथ ऐसा किया जाता है। अगली, बार ऑर्डर करने से पहले ध्यान रखें।

सीजर सलाद

    सीजर सलाद में एन्कोवीज डाली जाती हैं। एन्कोवीज़ एक तरह की छोटी मछली होती है, जिसके सॉल्टी टेस्ट से ये टेस्टी बनती है। इसलिए, ये भी नॉन-वेज में शामिल होती है।

व्हाइट शुगर

    शुगर असल में व्हाइट नहीं होती। इसे बोन चार का इस्तेमाल करके पॉलिश किया जाता है। जो कि नॉन-वेज होता है। इसलिए, इसे भी खाने से पहले जरूर सोचें।

    अगर आप भी इन नॉन-वेज डिशेज को वेज समझकर खा रहे थे, तो सावधान हो जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com