सकारात्मक ऊर्जा के लिए करें ये योग


Smriti Kiran
2023-02-07,17:37 IST
www.herzindagi.com

    शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए जैसे डाइट का ख्याल रखना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही कुछ योग व एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी है। आइए जानें एनर्जी बनाए रखने वाले कुछ योग के बारे में-

वीरभद्रासन

    वीरभद्रासन को वरियर पॉज भी कहा जाता है। इससे शरीर संतुलित और मन शांत होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर हाथ जोड़ें और एक पैर को घुटने से मोड़ें और दूसरे को पीछे की तरफ सीधा रखें।

गरुड़ासन

    गरुड़ासन का रोजाना अभ्यास करने से शरीर बैलेंस में रहता है और दर्द से छुटकारा भी मिलता है। इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से मसल्स मजबूत बनते हैं।

धनुरासन

    धनुरासन करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें और हाथ से दोनों टखनों को पकड़ें। इस दौरान सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं।

बालासन

    बालासन करने से मानसिक तनाव दूर होते ही हैं, पेट से जुड़ी समस्याओं के अलावा मन शांत भी होता है। इसे आप बिस्तर पर भी आराम से कर सकती हैं।

पादहस्तासन

    सबसे पहले सीधे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को हिप्स पर रखें। अब सांस को भीतर खींचे और घुटनों को सॉफ्ट बनाएं। कमर मोड़ते हुए अब आगे की ओर झुकें।

आंजनेयासन

    इसे करने के लिए सबसे पहले एक पैर को आगे करें और दूसरे को पीछे रखें। आगे वाले पैर को घुटनों से मोड़े और दूसरे पैर को पंजों पर टिकाते हुए दोनों हाथों को कान से ऊपर ले जाते हुए नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

पश्चिमोत्तानासन

    पश्चिमोत्तानासन शरीर के लिए बेहतर एक्सरसाइज माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले दंडासन की स्थिति में आएं और सांस लेते हुए दोनों हाथों से अपने पंजो को पकड़ें।

    आप भी इन आसन को करें और एनर्जेटिक बने रहें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com