40 की उम्र के बाद वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये डाइट


Nikki Rai
2023-02-05,13:03 IST
www.herzindagi.com

    बढ़ती उम्र और गलत लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में मोटापे की समस्या आम हो जाती है। 40 की उम्र में अगर आप भी खुद को स्लीम और फिट देखना चाहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानें-

एक्सपर्ट की राय

    अगर आप भी 40 की उम्र के बाद खुद को फिट रखना चाहती है और वजन कम करने की चाहत रखती हैं, तो आपको न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा की बताई वेट लॉस डाइट फॉलो करनी चाहिए।

नींबू पानी

    वजन को तेजी से कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। सबुह खाली पेट इसका सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी है। इसके अलावा आप अजवाइन का पानी और मेथी का पानी भी पी सकते हैं।

लौकी का चीला

    नाश्ते में आपको फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में एक कटोरी दही के साथ लौकी का चीला और कुछ फल और सलाद का सेवन वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद है।

वेट लॉस के लिए नाश्ता

    इसके अलावा आप 2 ब्राउन ब्रेड, 2 इडली, 2 प्लेन व्हीट डोसा को भी नाश्ते का हिस्सा बना सकती हैं। ये काफी हेल्दी ऑप्शन हैं।

ग्रीन टी पिएं

    आसानी से बिना मेहनत के वजन कम करने के लिए आपको अपना मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना होगा। इसके लिए आपको नाश्ते के एक घंटे के बाद डाइट में ग्रीन टी को शामिल करना चाहिए।

लंच में डाइट

    लंच के लिए आप लेमन राइस और सांभर ले सकती हैं। इसके अलावा आप मिक्स वेज और 1/2 कटोरी दाल के साथ 2 रोटी लें। साथ में सलाद आपके लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही आप लंच में रागी इडली और सांभर, होल व्हीट वेज दलिया और 1/2 कप दही ले सकती हैं।

सोने से पहले ड्रिंक

    सोने से 1 घंटा पहले दालचीनी, अदरक, नींबू का पानी ड्रिंक को बनाकर पीने से आपको फायदा मिलेगा। ये चीजें तेजी से बैली फैट कम करने में मदद करती हैं।

    आप भी इन डाइट को फॉलो करके वेट लॉस कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com