ब्रेस्ट साइज है कम, इन तरीकों से बढ़ाएं


Megha Jain
2023-01-13,15:28 IST
www.herzindagi.com

    कुछ महिलाओं को बड़े ब्रेस्ट पसंद होते हैं जिसके लिए वे कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद लेती हैं। लेकिन, ये ट्रीटमेंट बॉडी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप नैचुरली ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकेंगी। चलिए, हमारी डाइटिशियन अनुपमा जी से जानते हैं कि वो तरीके क्या हैं -

मेथी

    मेथी के बीज में मौजूद मेस्टोजेनिक इफेक्ट होता है जो ब्रेस्ट की ग्रोथ के लिए जाना जाता है। आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें मेथी का इस्तेमाल

    एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी भिगोकर रखें। अगले दिन बदले रंग का पानी छानकर पी लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से असर दिखने लगेगा।

मसाज करें

    रोजाना नहाने से पहले वैसलीन या नॉर्मल तेल से मसाज करें। ऐसा रोज करने से आपको ब्रेस्ट साइज में फर्क दिखने लगेगा।

एस्ट्रोजन

    एस्ट्रोजन एक हार्मोन है, जिसका संबंध ब्रेस्ट से होता है। ये हार्मोन ब्रेस्ट साइज पर असर डालता है। इसलिए एस्ट्रोजन से भरपूर डाइट रोजाना लेनी चाहिए।

एस्ट्रोजन से भरपूर फूड्स

    आप अपनी डाइट में ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर जैसे एस्ट्रोजन से भरपूर फूड्स को शामिल करें। ये स्तन के आकार को बढ़ाने में मदद करते हैं।

योग

    योगा करना कई परेशानियों का हल है। छोटे ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप उष्ट्रासन कर सकती हैं। इससे ब्रेस्ट को बहुत फायदा पहुंचता है।

उष्ट्रासन कैसे करें

    इस आसन को करने के लिए घुटनों को पीछे की तरफ मोडकर दाएं हाथ को दाएं पैर पर सीधा करके एड़ी पर रखें। ऐसा ही दोबारा करें। इस आसन को रोजाना करने से फर्क दिखने लगेगा।

    अगर आप भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं तो, इन तरीकों को जरूर अपनाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।