महिलाएं करें बस ये 1 एक्सरसाइज, मिलेंगे ढेरों फायदे


Smriti Kiran
2023-02-08,10:23 IST
www.herzindagi.com

    सूर्य नमस्कार महिलाओं के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे 7 स्टेप्स में किया जाता है। आइए जानें इसे स्टेप बाय स्टेप करने का तरीका और इसके फायदे-

प्रणामासन

    सबसे पहले सीधा खड़ा होकर गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथ जोड़ें और हाथों को सीने से सटाकर रखें।

हस्तउत्तनासन

    अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पीछे की ओर थोड़ा झुकें। इस पोज को हस्तउत्तनासन कहते हैं। इसमें ध्यान रखें दोनों हाथ कानों से सटे हुए हों।

पादहस्तासन

    हस्तोतानासन की मुद्रा से सीधे हस्त पादासन की मुद्रा में आएं। इसके लिए हाथों को ऊपर उठाए हुए ही आगे की ओर झुकें।

अश्व संचालनासन

    हस्त पादासन से सीधे उठें और बांए पैर को पीछे की ओर ले जाएं। दांये पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती के दाहिने हिस्से से सटाएं। इस आसन को अश्व संचालनासन कहते हैं।

अधोमुख शवासन

    अश्व संचालनासन के बाद अब अधोमुख शवासन करें। इसमें कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं लेकिन पैरों की एड़ी को जमीन पर टिका कर रखें। शरीर को V के आकार में लाएं।

अष्टांग नमस्कार

    अब धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए घुटनों को जमीन से छुएं। पूरे शरीर ठोड़ी, छाती, हाथ, पैर को जमीन से टच करें और कूल्हे के हिस्सों को ऊपर की ओर उठाएं।

भुजंगासन

    पेट के बल अब लेट कर हाथों के पंजे के बल से छाती को ऊपर की ओर उठाएं। इस पोज को भुजंगासन कहते हैं।

पूरा करें

    अब इस पूरे 7 स्टेप्स को रिवर्स में करें और नॉर्मल पोजीशन में आएं। इसे रोजाना 5-10 बार करने का अभ्यास करें। इससे पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है।

फायदे

    बस इस 1 एक्सरसाइज से मोटापा नियंत्रित रहता है, पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं, शरीर का लचीलापन बढ़ता है और मसल्स मजबूत होते हैं।

    आप भी यह एक्सरसाइज करें और स्वस्थ बनी रहें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com