प्रेग्नेंसी के बाद भी इतनी फिट हैें सोनम


Nikki Rai
2023-01-13,17:49 IST
www.herzindagi.com

    सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद जिस तरह से वेट लॉस किया है, हर कोई हैरान है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन से आप भी इस्ंपीरेशन ले सकते हैं। आइए जानें आखिर कैसे सोनम ने प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम किया-

सोशल मीडिया पर किया शेयर

    सोनम ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी सभी जानकारियां अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उनके फैंस उनके नए लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए जानें उनकी फिटनेस का राज-

प्रेग्नेंसी डाइट

    सोनम ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट में विटामिन ए और पोटेशियम, फल, फैट फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स, अनाज और प्रोटीन को शामिल किया था।

पिलेट्स

    सोनम ने सोशल मीडिया पर अपनी पिलेट्स एक्सरसाइज वीडियो शेयर की है। उन्होंने इस एक्सरसाइज के जरिए ही प्रेग्नेंसी के बाद वेटलॉस किया।

पिलेट्स के फायदे

    इस एक्सरसाइज के अभ्यास से एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर को टोन रखने का एक अच्छा उपाय है।

पोश्चर में सुधार

    पिलेट्स एक्सरसाइज करने से अलाइमेंट, जोड़ों में मोशन और मांसपेशियों के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे बॉडी पोश्चर में सुधार आता है।

​वर्कआउट किया

    बेटे वायु को जन्म देने के बाद सोनम ने खुद को फिट और अपनी फिगर को फिर से बनाने के लिए वर्कआउट और एक्सरसाइज किया। ये सब उन्होंने अपनी ट्रेनर की निगरानी में किया।

ध्यान रखें ये बातें

    किसी भी महिला को प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद वर्कआउट करने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी स्थिति के अनुसार पहले अपने एक्सपर्ट या डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। इसके बाद ही कोई वर्कआउट करें।

    आप भी सोनम कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com