झाइयों के कारण चेहरा दिखता है भद्दा, करें ये 2 उपाय


Pooja Sinha
2023-01-30,16:46 IST
www.herzindagi.com

    झाइयों के कई कारण और विभिन्न रूप हैं। कुछ आनुवंशिकी और वंशानुगत कारकों के कारण होती हैं जबकि अन्य प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन, जीवनशैली से कारकों आदि के कारण हो सकती हैं।

    यदि झाइयों को दूर करने के लिए मदद मांग रही हैं, तो योग त्‍वचा के नवीनीकरण और स्वास्थ्य के लिए एक अद्भुत स्रोत है। 2 ऐसी मुद्रा हैं जिससे चेहरे की झाइयों को कम किया जा सकता है।

एक्‍सपर्ट की राय

    इन मुद्राओं के बारे में हमें अक्षर योग संस्थान, हिमालय योग आश्रम, विश्व योग संगठन के संस्थापक, योग और आध्यात्मिक नेता हिमालयन सिद्ध अक्षर जी बता रहे हैं। इन स्‍पेशल मुद्राओं के बारे में जानें।

सूर्य मुद्रा

  • पीठ सीधी करके सुखासन में बैठ जाएं।
  • अनामिका को मोड़ें।
  • अंगूठे के सिरे को नाखून के ठीक ऊपर क्रीज पर रखें।
  • इसे दोनों हाथों से करें।
  • हथेलियों के पिछले हिस्से को घुटनों पर रखें।
  • आंखें बंद करें और ध्यान सांसों पर लगाएं।

फायदे

  • इससे चेहरे पर ग्‍लो आता है।
  • त्‍वचा की झाइयां कम होती हैं।
  • नकारात्मक विचार कम होते हैं।
  • स्मरण शक्ति में सुधार आता है।
  • अनिद्रा और तनाव का इलाज करती है।

वरुण मुद्रा

  • पद्मासन या अर्धपद्मासन में बैठे जाएं।
  • एकाग्रता के लिए आंखें बंद करें।
  • अंगूठे और छोटी उंगली के किनारों को आपस में मिला लें।

फायदे

  • त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करती है।
  • आंखों में ड्राईनेस दूर होती है।
  • खट्टी डकारों से राहत मिलती है।
  • कब्ज से छुटकारा दिलाती है।

कैसे काम करती हैं मुद्राएं?

    गहरी और धीमी सांस लेने वाली मुद्राएं ऑक्सीजन युक्त ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं, जो त्वचा की बाहरी परतों तक पहुंचने पर सेल्‍स को पोषण देती हैं और कमजोर या डेड स्किन को हटाती हैं।

    इन मुद्राओं से चेहरे की झाइयां कम होती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com