Nora की कर्वी फिगर का खुला राज, ऐसे हैं Fit
Nikki Rai
2023-01-10,17:44 IST
www.herzindagi.com
अपने जबरदस्त डांस मूव्स से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही को आज हर कोई जानता है। उनके कर्वी फिगर का हर कोई दीवाना है। आइए आपको बताते हैं उनकी इस फिटनेस का राज-
बैलेंस डाइट लेती हैं
नोरा खुद को फिट रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना पसंद करती हैं। उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट की अच्छी मात्रा होती है। एक्ट्रेस फल और सब्जियों का सेवन पसंद करती हैं।
डांस भी है सीक्रेट
नोरा फतेही की फिटनेस का एक बड़ा राज उनका डांस है। दरअसल डांस करना भी किसी वर्कआउट से कम नहीं है। जो उन्हें फिट रहने में मदद करता है।
पिलेट्स एक्सरसाइज
नोरा की फेवरेट एक्सरसाइज की बात की जाए, तो पिलेट्स उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज है। ये उनके कर्वी फिगर का राज है।
खुद को रखती हैं हाइड्रेट
खुद को फिट रखने के लिए बॉडी का हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए नोरा भी पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा वो नारियल पानी और ग्रीन टी का भी सेवन करती हैं।
ड्राई फ्रूट्स रखती हैं साथ
नोरा फतेही अपने साथ ड्राई फ्रूट्स जरूर रखती हैं। ये उनकी फिटनेस और अच्छी हेल्थ दोनों के लिए जरूरी है।
नाश्ते का ख्याल
नोरा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो ब्रेकफास्ट में बादाम वाला दूध, ड्राई फ्रूट्स और सलाद लेना पसंद करती हैं।
जिम फ्रीक नहीं हैं
नोरा और एक्ट्रेसेस की तरह रोजाना जिम नहीं जाती फिर भी वो इतनी फिट हैं। वो जब मन करता है, तभी जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं।
आप भी नोरा के इन फिटनेस सीक्रेट्स को फॉलो कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com