वेट लॉस करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं
Smriti Kiran
2023-02-17,17:17 IST
www.herzindagi.com
नाश्ता हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर और हल्का होना चाहिए। खासतौर पर जब वेट लॉस करना हो तो नाश्ता हल्का और सुपाच्य होना जरूरी है। आइए जानें ऐसी चीजों के बारे में, जिसे सुबह खाकर आप वजन कम कर सकते हैं।
अंडे
प्रोटीन से भरपूर अंडे वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसे आप सुबह नाश्ते में उबालकर या फिर ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।
दलिया
दलिया वजन घटाने में बेहद मददगार होता है। इसे आप सुबह-सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। पेट के लिए यह काफी अच्छा भी होता है।
उपमा
उपमा सादा और हल्का होता है। इसे आप सुबह-सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए यह डिश शानदार है।
इडली
नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन हो तो रवा इडली खा सकते हैं। ये बेहद सुपाच्य होता है और वजन कम करने में मदद करता है।
स्प्राउट्स
स्प्राउट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलने के अलावा वजन कम करने में मदद मिलती है।
दही
दही खाना पचाने में मदद करने के अलावा वेट लॉस में बेहद कारगर होता है। इसे आप ओट्स या स्मूदी में मिलाकर सुबह-सुबह खा सकते हैं।
फ्रूट चाट
फ्रूट्स में आप सेब, एवोकाडो, केला, पपीता आदि को मिलाकर चाट बनाएं और नाश्ते में इसे खाएं। ये एक हेल्दी और आइडियल नाश्ता हो सकता है।
आप भी वेट लॉस के लिए नाश्ते में इन चीजों का सेवन करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com