35 की उम्र में 50 की दिखती हैं तो करें ये 2 उपाय
Pooja Sinha
2023-01-25,16:45 IST
www.herzindagi.com
क्या आप चेहरे की झुर्रियों से परेशान रहती हैं? बहुत कोशिशों के बावजूद कुछ फर्क महसूस नहीं हो रहा है? तो इन 2 फेशियल एक्सरसाइज को रोजाना करें।
इससे चेहरे की झुर्रियों को काफी हद तक कम करके जवां निखार पाया जा सकता है। इसकी जानकारी फिटनेस ट्रेनर Juhi Kapoor जी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है।
फेस एक्सरसाइज के फायदे
- कोलेजन बूस्टर
- जॉलाइन शेपिंग
- थायरॉयड फंक्शन में सुधार
- बेहतर मेटाबॉलिज्म
- ग्लोइंग त्वचा
बैलून पोज के फायदे
फेशियल एक्सरसाइज विशेष रूप से बैलून पोज चेहरे को जवां दिखाने में मदद कर सकता है। बैलून पोज में सिर्फ हवा का उपयोग किया जाता है। ये तकनीक चेहरे की मसल्स को मजबूत बनाने और कोलेजन को बढ़ावा देती हैं।
चेहरे की झुर्रियों के लिए योग
हम आपको 2 ऐसे बैलून पोज के बारे में बता रहे हैं जिसे रोजाना करने से 50 की उम्र में भी 35 की दिखाई देंगी। इन फेशियल एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें।
रोटेटिंग बैलून पोज
- मैट पर पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- फिर दाहिना गाल में हवा भरें।
- सिर को बाईं ओर मोड़ें।
- फिर बाएं गाल में हवा भरें।
- सिर को दाएं ओर मोड़ें।
- ऐसा कम से कम 10 बार दोनों साइड से करें।
अप एड डाउन बैलून पोज
- मैट पर सीधी बैठ जाएं।
- मुंह में गुब्बारे की तरह हवा भर लें।
- सिर को ऊपर और नीचे की ओर करें।
- ऐसा कम से कम 8 से 10 राउड में करें।
सावधानी
हेल्थ से जुड़ी इन समस्याओं फेशियल योग को करने से बचना चाहिए- - सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
- गंभीर गर्दन दर्द
- फ्रोजन शोल्डर
- वर्टिगो
- सिरदर्द/माइग्रेन
झुर्रियों को कम करने के लिए इन 2 फेशियल एक्सरसाइज को करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com