हैवी और लूज ब्रेस्ट को सुडौल करती हैं ये एक्सरसाइज
Pooja Sinha
2023-02-09,19:25 IST
www.herzindagi.com
खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन बढ़ते वजन, प्रेग्नेंसी और हार्मोन में असंतुलन आदि जैसे कई कारणों से अक्सर ब्रेस्ट हैवी और लूज हो जाते हैं।
खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट पाने के उपायों की तलाश में हैं तो फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी की ये 3 एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं।
जंपिंग जैक
यह ब्रेस्ट को सुडौल करने वाली सबसे अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे रोजाना करने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा।
जंपिंग जैक की विधि
इसके लिए सीधी खड़ी हो जाएं। फिर ऊपर की ओर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पैरों को फैलाएं। नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
डंबल फ्लाई
इससे आपकी ब्रेस्ट टोन होगी और उनका साइज भी कम होगा। इस एक्सरसाइज को भी आप 15 से 20 बार कर सकती हैं।
डंबल फ्लाई की विधि
पीठ के बल लेट जाएं। फिर डंबल को सीधा रखें। कोहनियों को अनलॉक करके छत की ओर हाथों को सीधा कर लें। फिर दोनों हाथों में डंबल को उनकी दिशा में नीचे की ओर लाती रहें।
असिस्टेड पुश-अप्स
इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स टोंड होती है और बॉडी की कोई भी मसल्स टोंड होने से वह हिस्सा सुडौल होता है।
विधि
सोफा के किनारे के सामने खड़ी हो जाएं। दोनों हाथों को कंधों की चौड़ाई में फैलाकर रखें। धीरे-धीरे कोहनियों को मोड़िए और चेस्ट को सोफा के पास लेकर जाएं। इसके बाद शरीर को सोफा से पीछे की तरफ करिए। जब आप ऊपर की तरफ आ जाएं तब सांस छोड़िए।
इन एक्सरसाइज से आप भी हैवी और लूज ब्रेस्ट को टाइट करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com