महिलाओं की जीन्स में इसलिए नहीं होती हैं गहरी पॉकेट
Shruti Dixit
2023-01-30,18:12 IST
www.herzindagi.com
जीन्स फैशन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होती है, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि हमेशा लड़कियों की जीन्स के पॉकेट्स हमेशा छोटे होते हैं।
जेब ना होना एक बड़ी समस्या
महिलाओं के पहनावे में हमेशा जेब की कमी खलती है। हमें किसी भी जरूरी चीज को रखने के लिए अलग से बैग कैरी करना पड़ता है।
विक्टोरियन जमाने से जुड़ा हुआ है इसका लॉजिक
ये बदलाव शुरुआत से ही है और इसका कारण कहीं न कहीं विक्टोरियन जमाने से जुड़ा हुआ है। महिलाओं की जीन्स में जेब न होने के पीछे की कहानी आज हम आपको बताते हैं।
पुराने जमाने के कॉर्सेट्स का फैशन भी है जिम्मेदार
कॉर्सेट्स के जमाने में महिलाओं को ऐसे ड्रेस पहनने पड़ते थे जहां उनका फिगर अलग से दिखे। इस समय उन्हें काफी भारी ड्रेसेज पहननी होती थी और पॉकेट की जगह उनकी कमर में एक पोटली को धागे से बांधा जाता था।
समय के साथ बदला पहनावा
जैसे-जैसे समय बदला कॉर्सेट और महिलाओं के फैशन में भी बदलाव आया। महिलाओं की फ्लफी ड्रेसेज की जगह पतले गाउन आ गए जिनमें उनका फिगर अच्छे से दिखता है। फिगर अच्छा दिखे इसलिए पॉकेट ड्रेस से हटा दिए गए।
छोटे हैंड पर्स ने ली पॉकेट की जगह
जब फिगर हगिंग ड्रेसेड का चलन बढ़ा तो पॉकेट की जगह छोटे हैंड पर्स ने ले ली। हर महिला अपने साथ सीक्वेंस से सजा हुआ खूबसूरत पर्स लेकर घूमती थी।
बड़ा पर्स और जेब मतलब वर्किंग वुमन
जब फिगर हगिंग कपड़ों का चलन शुरू हुआ तो छोटे पर्स अपर क्लास और बड़ी जेब वाले कपड़े और बड़े पर्स वर्किंग क्लास महिलाओं का ट्रेंड बन गया।
महिलाओं के पैंट्स पहनने पर सही नहीं दिखता था फिगर
1800 सदी के अंत तक महिलाओं का फैशन बहुत हद तक बदल गया, महिलाएं और पुरुष दोनों ही पैंट्स पहनने लगे जिसमें लंबी जेब होती थीं, लेकिन इससे महिलाओं का फिगर सही नहीं दिखता था।
फिगर अच्छा दिखे इसलिए हटाए गए पॉकेट्स
ऐसे में फैशन की मांग ये होने लगी कि उनके पॉकेट्स छोटे होने लगे। धीरे-धीरे महिलाओं ने बिना पॉकेट के ही पैंट्स पहनना शुरू कर दिया।
फैंसी पॉकेट्स की हुई शुरुआत
अब के जमाने में ना सिर्फ पॉकेट्स छोटे हो गए हैं बल्कि ये फैंसी भी हो गए हैं। इन्हें इस तरह से बनाया जाता है जिससे नीचे का हिस्सा बेडौल ना लगे।
क्या आपको पता थी जीन्स से जुड़ी ये बातें? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।