सफेद एथनिक आउटफिट्स का कलेक्शन देखें
Anuradha Gupta
2022-12-08,11:23 IST
www.herzindagi.com
आमतौर पर सफेद रंग को गर्मियों के मौसम से जोड़ कर देखा गया है और इसे एथनिक का हिस्सा नहीं माना जाता है। मगर अब एथनिक आउटफिट्स में भी आपको सफेद रंग खूब दिख जाएगा और आप इसे किसी भी शुभ अवसर पर कैरी कर सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ लेटेस्ट व्हाइट आउटफिट्स की झलक दिखाते हैं।
व्हाइट नेट साड़ी
सीक्वेंस वर्क आजकल काफी चलन में है और इसे आमतौर पर शिफॉन फैब्रिक में देखा गया है, मगर इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने फैशन डिजाइनर दिलनाज द्वारा डिजाइन की हुई नेट सीक्वेंस साड़ी कैरी की है। इस तरह की साड़ी आप भी किसी वेडिंग फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट लहंगा
इस तस्वीर में आप एक्ट्रेस रश्मिका मदाना को व्हाइट कलर के लहंगे में देख सकती हैं, जिस पर सिल्वर रेशम के धागों से एंब्रॉयडरी की गई है। बाजार में आपको व्हाइट कलर के लहंगों में और भी अच्छी वैरायटी देखने को मिल सकती है। इनमें एंब्रॉयडरी के अलावा मिरर और सीक्वेंस वर्क भी आपको मिल जाएगा
व्हाइट शरारा सेट
शरारा कुर्ता आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड है और इस तस्वीर में कृति सेनन ने शिवान और नरेश का डिजाइन किया हुआ शरारा कुर्ता पहना हुआ है। शीर फैब्रिक में डिजाइन किए गए इस शरारा कुर्ते में आपको बाजार में कई वैरायटी मिल जाएगी। दिन में होने वाले किसी भी फंक्शन में आप इसे कैरी कर सकती हैं।
रफल साड़ी
रफल साड़ी में आपको ढेरों वैरायटी बाजार में देखने को मिल जाएंगी। इस तरह की साड़ी की एक झलक आप इस तस्वीर में भी देख सकी हैं। अगर आप सफेद रंग की ऑर्गेंजा रफल साड़ी पहन रही हैं, तो डिजाइनर ब्लाउज के साथ आप उसे क्लब कर सकती हैं।
फ्रिल साड़ी
रफल के साथ-साथ फ्रिल साड़ी डिजाइंस भी आपको खूब देखने को मिल जाएंगी। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने बहुत ही खूबसूरती से फ्रिल व्हाइट साड़ी को कैरी किया हुआ है और इसके साथ पर्ल ट्यूब ब्लाउज और पर्ल नेकलेस पहना हुआ है।
एम्ब्रॉयडरी साड़ी
लाइट वेट साड़ी की तलाश में हैं तो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी को देखें। सफेद रंग की इस साड़ी पर महीन एंब्रॉयडरी है। इस तरह की साड़ी के साथ अगर आप डिजाइनर ब्लाउज पहनती हैं, तो आपको बेहद खूबसूरत लुक मिलता है।
को-ऑर्ड लहंगा
डिजाइन इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है, जो को-ऑर्ड स्टाइल है। आप भी अपने लिए इस तरह के लहंगा रीक्रिएट करा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिखाए गए ये व्हाइट एथनिक आउटफिट्स अच्छे लगे होंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com