बैक हैंड मेहंदी के ये डिजाइन्स है ट्रेंडी, आप भी करें ट्राई


Nikki Rai
2022-12-13,17:36 IST
www.herzindagi.com

    वेडिंग सीजन आ चुका है, ऐसे में लड़कियों की तैयारी जोरों पर रहती है। लड़कियां अपनी हर चीज को इस दौरान परफेक्ट रखना पसंद करती हैं। ऐसे ही उन्हें अपनी मेहंदी के डिजाइन भी सबसे अलग चाहिए होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं बैक हैंड मेहंदी के ट्रेंडी डिजाइन्स पर-

अरेबिक बेल डिजाइन

    अगर आपको लाइट बेल डिजाइन पसंद हैं, तो आप इस वेडिंग सीजन में अरेबिक बेल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा।

यूनिक डिजाइन

    इस तरह का यूनिक डिजाइन शायद ही आपने पहले कभी ट्राई किया हो। अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।

मोरपंख डिजाइन

    ये मोरपंख डिजाइन देखने में बहुत ही प्यारा लगता है। लड़कियों के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इसे आप चाहें तो खुद भी लगा सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन

    अगर आपको फूलों के डिजाइन्स पसंद है, तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपको भी लगाने चाहिए। ये देखने में भी सबसे यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन है।

फुल हैंड फ्लोरल डिजाइन

    अगर आपको बैक हैंड पर भी फुल डिजाइन लगवाना है, तो आप इस तरह के फ्लोरल डिजाइन ट्राई करें। चेन के साथ बने ये डिजाइन कमाल के लगते हैं।

फुल बैक हैंड

    अगर आपको हैवी डिजाइन पसंद है, तो आप इस तरह के फुल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। ये काफी कूल लगते हैं। इसे दुल्हनें भी ट्राई कर सकती हैं।

ब्लॉक डिजाइन

    ब्लॉक डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के डिजाइन दुल्हन के साथ-साथ ब्राइडमेट्स भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत ही खूबसूरत लगने वाले हैं।

    अगर आप भी किसी शादी में जाने के लिए मेहंदी के डिजाइन्स ढूंढ़ रही हैं, तो आपको बैक हैंड मेहंदी के ये डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com