शहनाज गिल के इन वेस्टर्न लुक्स पर हार जाएंगी अपना दिल


Ankita Bangwal
2022-12-20,16:39 IST
www.herzindagi.com

    सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल हर दिल अज़ीज़ हैं। उनके फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं। आइए आज उनके कुछ लेटेस्ट वेस्टर्न लुक्स देखें।

ब्लैक ड्रेस में शहनाज का रेट्रो अंदाज

    रेट्रो लुक में शहनाज गजब ढा रही हैं। इस बॉडी हगिंग स्ट्रैपलेस गाउन को आप भी अपनी पार्टी नाइट के लिए चुन सकती हैं। मेकअप से लेकर उनकी एक्सेसरीज सब परफेक्ट है।

ब्लेजर पैंट सेट में शहनाज का शानदार लुक

    शहनाज गिल के इस ब्लू क्लाउड ब्लेजर पैंट की तरह आप भी तैयार हो सकती है। फ्रेंड्स के साथ आप ब्रंच के लिए इसके साथ चंकी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। पंप शूज और हाई पोनीटेल इसके साथ बेहतरीन लगेगी।

ग्रे ब्लेजर पैंट में शहनाज गिल का बॉसी अंदाज

    शहनाज के इस बॉसी लुक पर आपका क्या ख्याल है? लेस शर्ट और ग्रे ब्लेजर पैंट सेट को आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं। लो पोनीटेल, मेसी बन या स्ट्रेट हेयरस्टाइल इसके साथ खूब जमेगी। बोल्ड आई मेकअप करने से न चूकें।

शहनाज गिल का रेड हॉट लुक

    लाल सुर्ख रंग की इस ड्रेस में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह बैकलेस ड्रेस ईवनिंग पार्टी के लिए शानदार हो सकती है। ऐसा नहीं है कि आप इसे सर्दियों में कैरी नहीं कर सकती हैं। लॉन्ग कोट और बूट्स के साथ यह गजब लगेगी।

शहनाज गिल ब्लू ड्रेस

    क्रिसमस या न्यू ईयर की पार्टी में इस स्ट्रैपलेस गाउन को आप भी कैरी कर सकती हैं। इस ब्लू ड्रेस के साथ शहनाज से पिंक कलर की हील्स पहनी है। आप चाहें तो ब्लैक, बेज या व्हाइट कलर इसके साथ पहनें। एक्सेसरीज को सिंपल रखें।

शहनाज गिल का ब्लैक अवतार

    ऑल-ब्लैक लुक के लिए शहनाज गिल का यह अवतार आप भी ट्राई करके देख सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

केप और स्कर्ट में शहनाज गिल

    ऑरेंज रंग का लॉन्ग जैकेट और लाल रंग के केप और स्कर्ट में शहनाज गिल का यह लुक है न शानदार!सर्दियों में विंटर डेट के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। बालों को खुला रखना है या बन बनाना है, वो आप पर निर्भर करता है।

    अगर आपको यह लुक्स पसंद आए तो इन्हें एक बार ट्राई करके जरूर देखें। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें HerZindagi.com