इस पंजाबी क्वीन के स्टाइल का नहीं है कोई जवाब


Nikki Rai
2023-02-10,11:42 IST
www.herzindagi.com

    पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली सुपरस्टार सरगुन मेहता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके फैशन और खूबसूरती का हर कोई कायल है। आइए एक नजर उनके लुक्स पर-

शरारा सूट

    इस सफेद रंग के डिजाइनर शरारा सूट में सरगुन बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये स्टाइलिश अंदाज बहुत ही खूबसूरत है।

मरुम साड़ी

    इस मरुम साड़ी में सरगुन ने अपनी देसी अदाओं में भी फैशन का तड़का लगाया है। इस प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने शिमरी ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है।

पीच लंहगा

    इस लंहगे में सरगुन बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनके इस लुक को आप इस वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं। उनका ये अंदाज बहुत ही खास है।

पिंक लंहगा

    इस पिंक कलर के लहंगे के साथ सरगुन ने डीप वीनेक ब्लाउज कैरी किया है। साथ में कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा बहुत ही शानदार लुक दे रहा है।

शॉर्ट रेड ड्रेस

    इस रेड हॉट ड्रेस में सरगुन अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। पंजाब की ये क्वीन वेस्टर्न लुक में भी कहर ढा रही हैं।

पिंक अनारकली

    इस अनारकली सूट को पहनकर सरगुन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनका ये लुक लड़कियों को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर आप वेडिंग में कहर ढाएंगी।

व्हाइट शरारा सूट

    इस ट्रेडिशनल लुक में सरगुन सबका दिल जीत रही हैं। उनका ये अंदाज बहुत ही प्यारा है। इस तरह तैयार होकर आप भी बला की खूबसूरत लग सकती हैं।

    आप भी सरगुन मेहता के इन लुक्स को ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com