सामंथा के व्हाइट आउटफिट्स हैं शानदार
Nikki Rai
2023-02-24,15:36 IST
www.herzindagi.com
साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी हिट फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके फैशन का हर कोई कायल है। उनका व्हाइट आउटफिट्स का कलेक्शन शानदार है। आइए देखें-
प्लाजो विद टॉप
यहां सामंथा ने अपने लुक को एक व्हाइट प्लाजो और क्रॉप टॉप के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने एक दुपट्टा भी कैरी किया है।
स्टोन लहंगा
इस डिजाइनर व्हाइट स्टोन लहंगा में सांमथा बहुत ही रॉयल नजर आ रही हैं। उनका ये लुक बहुत ही अलग है। इसके साथ उऩ्होंने डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया है।
मैक्सी ड्रेस
इस क्यूट सी सफेद मैक्सी ड्रेस में सामंथा बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनका ये कैजुअल लुक भी अलग ही फैशन वाइव्स देता है।
बेल्ट सूट पैंट्स
इस बेल्ट स्टाइल सूट और पैंट्स में सामंथा बहुत ही गॉर्जियल लग रही हैं। उनका ये हटके स्टाइल ही फैंस का दिल जीत लेता है।
व्हाइट जंप सूट
इस कूल जंप सूट में एक्ट्रेस बहुत ही शानदार लग रही हैं। उनके इस स्टाइल को हर लड़की फॉलो करना चाहेगी।
व्हाइट साड़ी
इस व्हाइट कलर की सिंपल साड़ी में सामंथा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये स्टाइल दिलों को छू लेता है। इसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
ऑरगेंजा साड़ी
ऑरगेंजा साड़ी काफी ट्रेंड में है। उनका ये लुक काफी रॉयल है। इसे आप किसी ट्रेडिशनल फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ उनका ये गजरा कमाल का है।
आप भी सामंथा के इन व्हाइट आउटफिट्स को ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com