इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का फैशन है कमाल


Nikki Rai
2023-03-12,11:45 IST
www.herzindagi.com

    पाकिस्तानी ड्रामा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा दिखाने वाली सबा कमर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके लुक्स पर कोई भी दिल हार बैठे। आइए देखें उनके लुक्स-

स्लीवलेस ब्लू सूट

    इस हैवी स्टोन वर्क सूट में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। उनका ये कमाल का लुक शादी के सीजन के लिए परफेक्ट है।

ब्लैक लहंगा

    इस इंब्रायड्री ब्लैक लहंगा में सबा बहुत ही एलिगेंट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है।

येलो गाउन

    इस येलो कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में सबा बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनका ये शानदार लुक किसी पार्टी में जाने के लिए बेस्ट है।

सीग्रीन गाउन

    इस सीग्रीन गाउन में सबा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनका ये ब्राइडल लुक आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए।

रफल लहंगा

    इस रफल लहंगा के साथ सबा ने एक डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया है। उनकी ये अदाएं फैंस को मदहोश कर देती हैं।

पीच गाउन

    इस पीच कलर के गाउन में सबा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनका सिंपल लुक बेस्ट लग रहा है।

व्हाइट बॉसी लुक

    इस बॉसी लुक में सबा कहर ढा रही हैं। इसके साथ उनका नोमेकअप लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इसे आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए।

    आप भी सबा कमर के इन लुक्स को ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com