सेलिब्रिटीज के रॉयल साड़ी लुक्स देख हो जाएंगी फिदा
Samridhi Breja
2023-02-08,19:18 IST
www.herzindagi.com
हम सभी रॉयल दिखने के लिए साड़ी पहनना काफी पसंद करते हैं। वहीं अगर आप भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो सेलिब्रिटी के लुक्स को कर सकती हैं रीक्रिएट।
शहनाज गिल
साटन साड़ी पर फ्लोरल वर्क साड़ी में शहनाज गिल काफी क्लासी नजर आ रही हैं। साथ में बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल चुना गया है। मेकअप के लिए सटल लुक को चुना गया है।
रेखा
अपने सिल्क साड़ी अंदाज को रेखा बेहद रॉयल और क्लासी तरह से कैरी करना बेहद अच्छे से जानती हैं। साथ ही बोल्ड लिप कलर और पोटली बैग के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है।
माधुरी दीक्षित
आइवरी कलर की नेट साड़ी में माधुरी दीक्षित बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही है। लुक को खास बनाने के लिए ब्लाउज पर कोल्ड शोल्डर वाले स्लीव्स का इस्तेमाल किया गया है।
भाग्यश्री
50 साल की उम्र में भी भाग्यश्री आए दिन साड़ी में अपने स्टाइलिश लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस लुक में गोल्डन कलर की काफी खूबसूरत साड़ी को भाग्यश्री ने स्टाइल किया हुआ है।
करीना कपूर खान
डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई सीक्वेन साड़ी अपनेआप में ही काफी रॉयल नजर आ रही है। बता दें कि इस तरह के लुक के साथ मेकअप के लिए स्मोकी आई लुक को चुना गया है।
हिना खान
स्टाइल आइकॉन हिना आए दिन अपने बोल्ड और क्लासी साड़ी लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। इस लुक में मिनिमल स्टाइलिंग कर इसे काफी खास बनाया गया है।
जैकलिन फर्नांडीस
वहीं अगर आप किसी युनिक कलर को चुन रही हैं तो जैकलिन का यह लुक आपको काफी रॉयल लुक दे सकता है। साथ ही नो ज्वेलरी लुक को चुना गया है जिससे लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।