रॉयल दिखने के लिए देखें रेखा के सिल्क साड़ी लुक्स


Samridhi Breja
2023-01-19,17:24 IST
www.herzindagi.com

    रेखा की पहनी सिल्क साड़ियां तो हम सभी बेहद पसंद करते हैं। वहीं अगर आप भी आइकोनिक एक्ट्रेस रेखा की तरह क्लासी और रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो इनके साड़ी लुक्स पर एक नजर जरूर डालें।

मैरून कलर साड़ी

    अगर आप बोल्ड कलर को कैरी करना चाहती हैं तो आप इस तरह के डार्क मैरून कलर की साड़ी को चुन सकती हैं।

गोल्डन साड़ी

    गोल्डन कलर तो अपने आप में ही बेहद रॉयल लुक देने में मदद करता है। बता दें कि इस तरह की साड़ी के साथ आप बोल्ड लिप कलर को चुन सकती हैं।

हैवी ज्वेलरी के साथ

    वहीं अगर आप बॉर्डर वर्क साड़ी को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो ज्वेलरी के लिए हैवी डिजाइन को चुन सकती हैं।

ग्रीन कलर साड़ी

    कुछ युनिक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह की ग्रीन कलर की साड़ी के साथ आप हैवी ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं।

सिंपल साड़ी में

    सिंपल साड़ी के साथ आप मैरून कलर के लिप कलर को कैरी करेंगी तो आपका लुक काफी आकर्षक नजर आ सकता है।

रेड कलर साड़ी

    रॉयल लुक के लिए आप रेड कलर की साड़ी के साथ बालों में बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और उसे ताजे गजरे की मदद से सजा भी सकती हैं।

ऑफ व्हाइट कलर

    सोबर और क्लासी दिखने के लिए आप रेखा की पहनी ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी के साथ पोटली बैग को कैरी कर सकती हैं।

ग्रे कलर साड़ी

    ग्रे कलर वैसे तो इंग्लिश कलर है, लेकिन इस कलर की साड़ी देखने में काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने में मदद करती हैं।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।