इस क्रिसमस ट्राई करें हसीनाओं के रेड लुक्स, लगेंगी कूल
Nikki Rai
2022-12-17,09:25 IST
www.herzindagi.com
क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी में शामिल होने वाली हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपको एक्ट्रेसेस के रेड लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आइए देखें-
रेड शिमर ड्रेस
अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं, तो आपको बेबो का ये स्टाइल फॉलो करना चाहिए। इस ड्रेस को पहनकर आप बहुत गॉर्जियस लगेंगी।
रेड गाउन
इस तरह का शिमरी गाउन पहनकर आप बहुत खूबसूरत लगेंगी। नागिन के इस खूबसूरत लुक को रिक्रिएट करने के बाद किसी की भी नजर आपसे हटेगी ही नहीं।
रेड बॉडीकॉन ड्रेस
अगर आप क्रिसमस पार्टी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो नोरा का ये स्टाइल आपके परफेक्ट रहेगा।
शॉर्ट रेड ड्रेस
शिल्पा शेट्टी के इस अंदाज को कॉपी करके आप अपनी क्रिसमस पार्टी में कहर ढा सकती हैं। उनका ये लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा।
स्लीवलेस ड्रेस
जान्हवी कपूर की ये स्लीवलेस इंब्रायड्री ड्रेस बहुत ही खूबसूरत है। इसे पहनकर तो आप पार्टी में कहर बरपा सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो डेनिम जैकेट भी पहन सकती हैं।
फुल टॉप विद पैंट्स
अगर आप ठंड से बचते हुए फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो ऐसे में आप रकुलप्रीत के इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इसके साथ हॉट रेड मेकअप लुक को और भी जानदार बना देगा।
डिजाइनर शिमर ड्रेस
अगर आप कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो आपको डेजी शाह के इस लुक को ट्राई करना चाहिए। उनका ये लुक कमाल का है।
एक्ट्रेसेस के रेड लुक्स को आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com