साउथ की इस एक्ट्रेस के एथनिक लुक्स हैं शानदार
Nikki Rai
2023-02-13,15:57 IST
www.herzindagi.com
साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सिनेमा जगत को कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फैंस की नेशनल क्रश अपने देसी फैशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनका हर अंदाज सबसे जुदा है। आइए देखें-
व्हाइट शिमर साड़ी
इस व्हाइट शिमर साड़ी में नेशनल क्रश दिलों को घायल कर रही हैं। उनका ये लुक देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठें। उनका ये लुक बहुत ही सिंपल और गॉर्जियस है।
ब्राउन लंहगा
रश्मिका का ये लहंगा वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट है। इस शिमर लहंगा के साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ईयरिंग्स कैरी किए हैं, जो लुक को जबरदस्त बना रहे हैं।
शरारा विद श्रग
रश्मिका का ये अंदाज सबसे जुदा है। इस डिजाइनर ड्रेस को पहनकर रश्मिका कहर ढा रही हैं। उनका ये श्रग बहुत ही शानदार है।
ग्रीन लहंगा
इस ग्रीन लहंगे को पहनकर आप मेहंदी के फंक्शन में आग लगा सकती हैं। इसके बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी। उनका ये सिंपल सोबर लुक दिल को जीत लेता है।
व्हाइट नेट साड़ी
रश्मिका की इस अदा से कोई नजर ही नहीं हटा सकता। इस नेट साड़ी को रश्मिका ने बंद गले के ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसके साथ उनका ये गुलाबों भरा हेयरस्टाइल कहर ढा रहा है।
व्हाइट लहंगा
इस सफेद लंहगे को पहनकर रश्मिका ने खूबसूरती की हर हद पार कर दी। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इस पर उनका ग्लोइंग मेकअप बहुत ही अच्छा लग रहा है।
हॉट पिंक साड़ी
इस गुलाबी साड़ी में रश्मिका ने सबको अपनी खूबसूरती का कायल कर दिया। इस तरह से तैयार होकर आप भी रश्मिका जैसी गॉर्जियस लग सकती हैं।
आप भी रश्मिका के इन लुक्स को ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com