एक्ट्रेस के लंहगा लुक्स पर फिसल जाएगा दिल


Nikki Rai
2023-02-08,13:53 IST
www.herzindagi.com

    साउथ की टॉप एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आजकल सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैशन और हिट फिल्मों को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनके लंहगा कलेक्शन को देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। आइए देखें-

व्हाइट मिरर लहंगा

    इस लुक के लिए रश्मिका ने व्हाइट मिरर वर्क लहंगा कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। उनकी ये सादगी भरी अदा कमाल है।

ब्राउन शिमर लहंगा

    रश्मिका का ये लहंगा वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट है। इस शिमर लहंगा के साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ईयरिंग्स कैरी किए हैं, जो लुक को जबरदस्त बना रहे हैं।

ब्राइडल लुक

    रश्मिका का ये ब्राइडल स्टाइल लहंगा बहुत ही खूबसूरत है। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप कैरी किया है। उनकी ये क्यूट अदा हर दिल को फिदा कर देती है।

रेड लंहगा

    इस लाल लहंगे में एक्ट्रेस बहुत ही हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बहुत ही सिंपल दुपट्टा और ब्लाउज कैरी किया है। उनका ये लुक बहुत ही क्लासी है।

येलो फ्लोरल लहंगा

    अगर आप कुछ सिंपल ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए रश्मिका का ये लाइटवेट फ्लोरल लहंगा परफेक्ट है। इसे आप किसी भी शादी के फंक्शन में पहन सकती हैं।

ब्लू इंब्रायड्री लंहगा

    अगर आप एक दुल्हन हैं और रिसेप्शन के लिए लहंगा सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आपके लिए एक्ट्रेस का ये लुक बेस्ट है। इसे आप अपने हिसाब से ज्वैलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

ग्रीन लहंगा

    इस ग्रीन लहंगे को पहनकर आप मेहंदी के फंक्शन में आग लगा सकती हैं। इसके बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी। उनका ये सिंपल सोबर लुक दिल को जीत लेता है।

    आप भी रश्मिका के ये लहंगा लुक्स ट्राई कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com