काजोल की बेटी भी नहीं है किसी एक्ट्रेसेस से कम
Smriti Kiran
2022-12-28,17:54 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत व स्टाइलिश हैं। आइए आप भी देखें इनके खूबसूरत अंदाज-
पिस्ता कलर लहंगा लुक
पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा पहनी न्यासा यहां बेहद कमाल लग रही हैं। मैचिंग चोकर और खुले बाल लहंगा लुक पर खूब जंच रहे हैं।
पीच कलर लहंगा लुक
पीच कलर के लहंगा के साथ ब्रालेट ब्लाउज में न्यासा बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप के साथ स्टोन के ईयररिंग्स इस लुक पर परफेक्ट लग रहे हैं।
ब्लैक ड्रेस
ब्लैक ऑफ शोल्डर बॉडी आइकन ड्रेस में न्यासा बेहद हॉट लग रही हैं। इनके इस लुक को आफ पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
ऑफ व्हाइट लहंगा लुक
न्यासा ने यहां ऑफ व्हाइट सिंपल लहंगा पहना है, जिसके साथ नो मेकअप लुक के साथ गले में पेंडेंट पहना है, साथ में बिंदी खूब जंच रही है।
सिंपल लुक
शादी के फंक्शन के लिए न्यासा की तरह आप भी ऐसे लहंगा लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। गले में सिंपल चोकर के साथ आप ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
लाइट ब्लू लहंगा लुक
लाइट ब्लू ग्रीन मिक्स लहंगा के साथ ब्रलेट ब्लाउज पहनी न्यासा किसी एक्ट्रेस से कम नजर नहीं आ रही हैं। गले में चोकर और खुले बाल इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
क्रीम कलर आउटफिट
क्रीम कलर के आउटफिट के साथ न्यासा ने कानों में चांदबालियां पहन रखी हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप इस लुक पर जंच रहे हैं।
आप भी न्यासा के इन फैशन को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com