हाई हील्स से है प्यार, तो जरूर करें ये ट्राई
Smriti Kiran
2022-01-26,18:50 IST
www.herzindagi.com
एक अच्छा फुटवियर आपके पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकता है। यह आपको शानदार लुक के साथ ही बढ़िया पॉस्चर भी देता है।
पर्सनालिटी को ग्लैमरस लुक देने के लिए सिर्फ ड्रेस ही काफी नहीं है, इसके साथ हाई हील्स भी जरूरी हैं। आज कुछ हील्स के स्टाइल बताएंगे, जिसे आप वेस्टर्न व ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट पर पहन सकती हैं।
स्टिल्टोज हील्स
अगर आप हाई हील्स पहनने जा रही हैं तो स्टिलेटो पहन सकती हैं। इससे आप ट्रेंडी दिखेंगी और आपका पोश्चर भी अट्रेक्टिव लगेगा।
स्टिल्टोज
यह स्टाइल पैरों को लंबा और पतला दिखाते हैं। स्टिलटोज स्टाइल एक स्टेटमेंट लुक देता है और यह नाइट पार्टीज के लिए परफेक्ट है।
पम्प्स
पम्प्स स्टिल्टोज की तुलना में कम ऊंचे होते हैं। पम्प्स की ऊंचाई सीधी होती है, जिसकी वजह से चलने में आसानी रहती है।
पम्प्स स्टाइल
पैरों को पूरी तरह से कवर करनेवाले या सामने की ओर से थोड़ा खुला रहने वाले पम्प्स का चुनाव कर सकती हैं। ब्लैक या न्यूड कलर के पम्प्स ज्यादा अच्छे लगते हैं।
ब्लॉक हील्स
अगर आपको आरामदायक हील्स चाहिए, जिसमें चलना-फिरना आसान हो तो ब्लॉक हील्स खरादें। ये स्टिल्टोज और पम्प्स की तुलना में अधिक चौड़े होते हैं।
ब्लॉक हील्स स्टाइल
यह पॉश्चर को स्थिर रखने का काम करता है। एक पेयर इस स्टाइल का जरूर रखें, जो ट्रेंडिंग हों और हर अवसर पर एकदम परफेक्ट लगे।
प्लैटफॉर्म हील्स
प्लैटफॉर्म हील्स एक आरामदायक और स्टाइलिश हील्स हैं, जिन्हें पहनकर आप बिना थके अच्छे से चल सकती हैं। इनकी हील्स एक समान होती है, इसलिए इसमें पैर बैलेंस रहते हैं।
किटन हील्स
किटन हील्स उन महिलाओं के लिए है, जो हाई हील्स से दूर भागती हैं या फिर हाईट लंबी होने की वजह से हील्स नहीं पहनना चाहती हैं।
किटन हील्स स्टाइल
ये स्टाइल में हील्स कम होती हैं, इसलिए ये काफी आरामदायक होती हैं। साथ ही ये आपके आउटफिट लुक को निखारती हैं। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
एस्पाड्रिल्स
ये कैजुअल, रोप-सॉलिड शूज, फ्लैट होते हैं या फिर हाई-हील वाले होते हैं। यह एक ईजी और आरामदायक स्टाइल है, जो कोई भी पहन सकता है।
खरीदने से पहले
हाई हील्स खरीदने से पहले अपने पैरों की साईज का ख्याल रखें। साथ ही पहन कर कुछ देर चल कर देखें कि चलना आरामदायक है या नहीं क्योंकि साईज में गड़बड़ी होने पर पीठदर्द की शिकायत हो सकती है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com