Naagin के एथनिक लुक्स हैं कमाल
Megha Jain
2023-03-07,13:12 IST
www.herzindagi.com
टीवी की नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय फैशन के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। वे आए दिन इंडियन और वेस्टर्न लुक्स में पोज देकर सबके होश उड़ा देती हैं। आइए, आपको भी उनके कुछ एथनिक लुक्स दिखाते हैं -
रेड लहंगा लुक
मौनी ने रेड कलर का लहंगा कैरी किया है। इस लहंगे का डीप-वी नेकलाइन और थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाला ब्लाउज उसे अट्रैक्टिव बना रहा है।
व्हाइट साड़ी
मौनी ने व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की है। इस प्लेन और सिंपल साड़ी में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी पेयर की है।
व्हाइट सूट लुक
मौनी ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट कैरी किया है। इसके साथ हैवी नेकपीस और नेट का दुपट्टा भी पेयर किया है।
ग्रीन साड़ी
मौनी ने ग्रीन कलर की नेट वाली साड़ी कैरी की है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग झुमके पेयर किए हैं। इस लुक में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
ब्राउन प्रिंटेड साड़ी
मौनी ने ब्राउन कलर की प्रिंटेड कांथा साड़ी पहनी है। इसके साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्ड इयररिंग्स में वे बेहद सुंदर लग रही हैं।
ब्लैक शिमरी लहंगा
मौनी ने ब्लैक कलर का शिमरी लंहगा कैरी किया है। इस लुक के साथ लाइट मेकअप, लॉन्ग इयररिंग्स और गोल्डन बैंड पेयर किया है।
ग्रे लुक
मौनी ने ग्रे कलर की डिजाइनर कुर्ती और प्लाजो कैरी किया हुआ है। इस आउटफिट पर येलो कलर की एंब्रॉयडरी हुई है जिसमें वे बेहद सुंदर लग रही हैं।
आप भी मौनी के इन एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर इन आउटफिट्स को वेडिंग या फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com