फैशन में सबको टक्कर देती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस
Nikki Rai
2023-02-08,14:17 IST
www.herzindagi.com
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माया अली अपने फेमस पाक ड्रामा से लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। इसके साथ ही उनका फैशन और खूबसूरती भी सबको कायल कर देते हैं। आइए एक नजर उनके लुक्स पर-
पाकिस्तानी ब्राइडल लुक
इस व्हाइट ब्राइडल लुक में माया किसी अप्सरा जैसी लग रही हैं। इसके साथ उनकी ज्वैलरी बहुत ही शानदार लग रही है। उनका ये लुक देखकर कोई नजरे ही नहीं हटा सकता है।
ब्लू शरारा सूट
इस शरारा सूट में माया बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उनका ये सिंपल हेयर स्टाइल और हैवी ईयरिंग्स बहुत ही शानदार लग रहे हैं।
व्हाइट सूट
इस व्हाइट कलर के सूट में एक्ट्रेस किसी परी जैसी लग रही हैं। इस फुल स्लीव सूट को उन्होंने बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है।
गरारा ब्राइडल लुक
इस पाकिस्तानी ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। उनका ये आउटफिट ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है। इसके साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ज्वैलरी और पोटली बैग पेयर किया है।
ऑरेन्ज सूट
इस नारंगी रंग के सूट में माया बहुत ही शानदार लग रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल अंदाज फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। इस लुक को आप लोहड़ी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
लहंगा लुक
अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और अपने लिए लंहगा सेलेक्ट नहीं कर पाई हैं, तो आपको लिए माया का ये लुक परफेक्ट है। इस लुक में माया शादी के लिए बिल्कुल रेडी दिख रही हैं।
ब्लू गाउन
इस ब्लू गाउन को पहनकर माया ने दिखा दिया कि वो सिर्फ एथनिक ही नहीं वेस्टर्न लुक्स में भी कहर ढा सकती हैं। उनका ये लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है।
आप भी माया के इन लुक्स को रिक्रिएट करके कहर ढा सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com