माधुरी के वेस्टर्न लुक्स पर हार बैठेंगे दिल
Nikki Rai
2022-12-30,15:50 IST
www.herzindagi.com
सबकी ऑल टाइम फेवरेट हीरोइन माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। 55 की उम्र में भी धक-धक गर्ल माधुरी का ग्लैमर बरकरार है। उनके शानदार लुक्स देखकर आप भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। आइए एक नजर उनके लुक्स पर-
ब्लैक आउटफिट
माधुरी के इस ब्लैक लुक को देखकर लगता है उनकी उम्र कम होती जा रही है। उनके इस अंदाज ने फेंस के दिल को छू लिया। 50 की उम्र में अगर आप भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो माधुरी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लैक शर्ट विद शिमर पैंट
माधुरी का ये गजब का अंदाज सबसे अलग है। यहां उन्होंने ब्लैक शर्ट कैरी की है, जिसमें लॉन्ग डिजाइनर स्लीव्स हैं। इसके साथ उनकी ये शिमर पैंट्स बहुत अच्छी लग रही हैं।
मल्टीकलर ड्रेस
इस मल्टीकलर ड्रेस में माधुरी पार्टी परफेक्ट लुक दे रही हैं। उनका ये स्टाइल महिलाओं के लिए काफी इंस्पाइरिंग है। इस पर उनकी ये अदा आज भी लाखों लोगों को घायल कर दे।
मरुन शिमर ड्रेस
इस स्लीवलेस शिमर ड्रेस में माधुरी की हॉट अदाएं नजर आ रही हैं। महफिल में आग लगाने वाला माधुरी का ये स्टाइल आपको भी ट्राई करना चाहिए।
रेड ड्रेस विद बेल्ट
इस रेड ड्रेस में माधुरी की उम्र का अंदाजा लगाना संभव ही नहीं। उनका ये लुक बहुत ही एलिगेंट है। इसे आप भी किसी पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ उनका ये हेयरस्टाइल भी परफेक्ट है।
ब्लैक ड्रेस विद श्रग
इस कमाल के लुक को माधुरी ने श्रग के साथ कंप्लीट किया है। उनका ये स्टाइल सबसे जुदा है। इस तरह के लुक में माधुरी कम ही नजर आती हैं। इस ड्रेस में धक-धक गर्ल कहर ढा रही हैं।
फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस
ये फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस बहुत क्लासी लुक दे रही है। इसे ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी आराम से ट्राई कर सकती हैं। ये लुक बहुत ही जबरदस्त है।
आप भी माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को रिक्रिएट करके खूबसूरत लग सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com